नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 'ट्रथ विद राहुल गांधी' सीरीज का चौथा वीडियो आज रिलीज हुआ है| अपनी इस वीडियो सीरीज के जरिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है| वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि चीनियों ने भारतीय भूमि पर कब्जा कर लिया है।सच्चाई को छिपाना और उन्हें इसे लेने की अनुमति देना राष्ट्र-विरोधी है।इसे लोगों के ध्यान में लाना देशभक्ति है।
राहुल गांधी ने कहा, भारतीय होने के नाते हम सबकी प्राथमिकता देश और हमारे लोग हैं। देश के प्रति हम अपने कर्तव्य को निभाते रहेंगे भारतीय होने के नाते मेरी प्राथमिकता मेरा देश और उसके लोग हैं। अब, यह स्पष्ट है कि चीनी हमारे क्षेत्र में घुस चुके हैं। यह मुझे परेशान करता है। मेरा खून खौलता है ये देखकर कि कोई देश भारत भूमि में कैसे घुस सकता है?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,'अगर आप चाहते हैं कि मैं चुप रहूं और अपने लोगों से झूठ बोलूं, जबकि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं, मैंने सैटेलाइट तस्वीरें देखी हैं और पूर्व सैन्यकर्मियों से बात की है। आप चाहते हैं कि मैं चीनी घुसपैठ पर झूठ बोलूँ, तो मैं ऐसा नहीं करूँगा| मुझे मेरे पूरे करियर के नष्ट होने की परवाह नहीं है, लेकिन झूठ नहीं बोलूंगा । मुझे लगता है कि भारत में चीनी घुसपैठ के बारे में झूठ बोलने वाले लोग देशभक्त नहीं है|
राहुल गांधी ने कहा,मुझे लगता है कि झूठ बोलने और ये कहने वाले कि चीन भारत में घुसा हुआ नहीं हैं, ये लोग देशभक्त नहीं है|सच कहूँ तो मुझे इसकी परवाह नहीं है कि इसका असर राजनीतिक रूप से मुझ पर पड़ेगा है या इसके बाद मेरा कोई राजनीतिक करियर नहीं रहेगा। लेकिन जहाँ तक भारत भूमि का संबंध है, मैं सच ही कहूँगा|भारतीय होने के नाते हम सबकी प्राथमिकता देश और हमारे लोग हैं। देश के प्रति हम अपने कर्तव्य को निभाते रहेंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,'देश में सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को मिलता है। देश आज ये पूछ रहा है कि भाजपा अपने प्रवासी मित्रों से प्राप्त चंदे की धनराशि के स्त्रोत और दानकर्ताओं के नाम बताये। क्या भाजपा चीन से सीमा पर तनावपूर्ण माहौल के बीच चीनी मित्रों से प्राप्त चंदे का स्त्रोत बतायेगी?