मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रेत में सिर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार, BJP- RSS के 'पॉजिटिविटी कैंपेन' पर राहुल गांधी

नई दिल्ली: देश में कोरोना की इस दूसरी लहर में जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना हुई है उसको लेकर अब बीजेपी, मोदी सरकार और आरएसएस एक मोहिम शुरू करने जा रहा है| जिसका नाम ‘पॉजिटिविटी कैंपेन’ बत…

रेत में सिर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार, BJP- RSS के 'पॉजिटिविटी कैंपेन' पर राहुल गांधी
रेत में सिर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार, BJP- RSS के 'पॉजिटिविटी कैंपेन' पर राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में कोरोना की इस दूसरी लहर में जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना हुई है उसको लेकर अब बीजेपी, मोदी सरकार और आरएसएस एक मोहिम शुरू करने जा रहा है| जिसका नाम ‘पॉजिटिविटी कैंपेन’ बताया जा रहा है| बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक की योजना है कि सकारात्मकता फैलाने के लिए कार्यक्रम किए जाएं और इस ओर कदम उठाए जाएं| लेकिन सरकार के इस फैसले की भी आलोचना होने लगी है|



इस बीच मोदी सरकार, BJP- RSS के 'पॉजिटिविटी कैंपेन' पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला किया है| राहुल गांधी ने मोदी सरकार की 'पॉजिटिविटी कैंपेन' की खबर की एक मीडिया रिपोर्ट साझा कर कहा कि ‘रेत में सर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है| 



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि ‘सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मज़ाक़ है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ,''रेत में सर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।




राहुल गांधी ने जिस मीडिया रिपोर्ट को साझा किया है- इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार कोरोना के रोजाना के आंकड़ों में टेस्ट के नंबरों में पॉजिटिव के साथ निगेटिव नंबरों के देने की भी बात है| सकारात्मक बातें करने पर जोर देंगी मोदी सरकार और बीजेपी| मोदी सरकार और भाजपा ने फैसला किया है कि अब तीखी आलोचनाओं के बीच वह लोगों को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश करेगी। यहां तक कि डेली बुलेटिन में पॉजिटिव केस के बजाय निगेटिव केस बताए जाएंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।