नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कोहराम अभी भी जारी है। कोरोना की दूसरी लहर ने स्थिति भयावह कर दी है। कोरोना काल में वैक्सीन की बढ़ती मांग के बीच देश में वैक्सीन की कमी साफ तौर पर देखी जा रही है| इस बीच कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि देश ने टीका उत्सव मना लिया, लेकिन यहां वैक्सीन की व्यवस्था ही नहीं है।
प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82% की गिरावट आई। प्रियंका गांधी ने कहा, ''इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है।भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82% की गिरावट आई।
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए आगे लिखा,''मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया?अमरीका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ....घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।