मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, पूछा-किलाबंदी क्यों की जा रही? क्या किसान....?

नई दिल्ली: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया| आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में प्रवेश क…

किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, पूछा-किलाबंदी क्यों की जा रही? क्या किसान....?
किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, पूछा-किलाबंदी क्यों की जा रही? क्या किसान....? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया| आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए की गई किलेबंदी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछा,'' किलाबंदी क्यों हो रही है.....? क्या किसान दुश्मन हैं.....?



बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''' सरकार किलेबंदी क्यों कर रही है?  - क्या ये किसानों से डरते हैं?  - क्या किसान दुश्मन हैं?| किसान हिंदुस्तान की शक्ति हैं और इनको दबाना, मारना और धमकाना सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम किसान से बात करने का है और इस समस्या को सुलझाने का है| किसान पीछे नहीं हटेंगे, अंत में सरकार को ही पीछे हटना पड़ेगा। इसमें सबका फायदा है कि आज ही हट जाएँ|




आम बजट 2021 पर राहुल गांधी ने कहा कि, बजट को लेकर मेरी उम्मीद थी कि सरकार हिंदुस्तान के 99 प्रतिशत लोगों को अपना सपोर्ट देगी। यह बजट एक प्रतिशत आबादी का बजट है |जो हमारे स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज के लोग हैं, जो हमारे वर्कर्स हैं, किसान हैं, जो हमारी फोर्सेस हैं, उन सबसे आपने पैसा छीनकर उन्हीं 5-10 लोगों की जेबों में डाल दिया है|




राहुल गांधी ने कहा कि,''हिंदुस्तान को अपनी जनता के हाथ में पैसे डालने की जरूरत है क्योंकि अगर हम अपनी अर्थव्यवस्था को चालू करना चाहते हैं तो वो खपत या उपभोग से ही होगी। वह सप्लाई साइड से नहीं हो सकती है:अगर सरकार ने न्याय योजना जैसा काम किया होता, अगर स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज को पैसा दिया होता, उनकी रक्षा की होती, तो अर्थव्यवस्था चालू हो सकती थी|




राहुल गांधी ने कहा कि,''अगर लाल किले में किसी ने गलत काम किया तो वह गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। गृह मंत्रालय का काम है कि वह उन लोगों को रोके और उन पर कार्यवाही करे। गृह मंत्रालय को समझाना चाहिए कि वो लोग अंदर घुसे कैसे? 




राहुल गांधी ने कहा कि,''इस समय फोर्सेस की कमिटमेंट सेंट-परसेंट है। सरकार की कमिटमेंट भी शत-प्रतिशत होनी चाहिए। जो भी हमारी सेना को चाहिए, जो भी हमारी एयरफोर्स, नेवी को चाहिए, सरकार को उन्हें देना चाहिए| यह कौनसी देशभक्ति है कि सर्दी में लद्दाख में हमारी सेना खड़ी है और आप उनको पैसा नहीं दे रहे हो। यह कौनसा राष्ट्रवाद है?




राहुल गांधी ने कहा कि,''रक्षा खर्च नहीं बढ़ाकर सरकार ने चीन को क्या संदेश दिया कि आप अंदर आ सकते हो; आप जो चाहे कर सकते हैं; आप अपनी सेना को नहीं सपोर्ट करोगे। जो हमारे जवान लद्दाख में हैं, जो एयरफोर्स के पायलट हैं, उन्हें आज कैसा लग रहा होगा...?  राहु??? गांधी ने कहा कि,''सबसे जरूरी बात यह है कि चीन हिंदुस्तान के अंदर आता है और हमारी हजारों किलोमीटर जमीन ले जाता है और आप चीन को बजट में क्या संदेश देते हो कि हम अपना रक्षा खर्च नहीं बढ़ाएँगे |




इस समय फोर्सेस की कमिटमेंट सेंट-परसेंट है। सरकार की कमिटमेंट भी शत-प्रतिशत होनी चाहिए। जो भी हमारी सेना को चाहिए, जो भी हमारी एयरफोर्स, नेवी को चाहिए, सरकार को उन्हें देना चाहिए| यह कौनसी देशभक्ति है कि सर्दी में लद्दाख में हमारी सेना खड़ी है और आप उनको पैसा नहीं दे रहे हो। यह कौनसा राष्ट्रवाद है?




सरकार ने नोटबंदी की, सरकार ने जीएसटी लागू की, एग्रीकल्चर पर जीएसटी लागू की। आपने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। उसके बाद कोरोना आया और उसके बाद और जबरदस्त नुकसान हुआ| आपको याद होगा कि कुछ महीने पहले हमारा 'ब्राइटस्पॉट' एग्रीकल्चर था। किसानों ने काम किया, उन्होंने हिंदुस्तान को बचाया और आप उन्हीं की जिंदगी नष्ट कर रहे हो। वह हमारी रीढ़ हैं और आप उन्हीं को मार रहे हो|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।