नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर महंगाई को लेकर निशाना साधा हैं| एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आज यानी बुधवार को राहुल गांधी ने PM मोदी पर तीखा हमला बोला है| उन्होंने कहा,''PM मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है है भाव|
#LPGPriceHike के साथ ट्विटर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा,''मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव. इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो महंगाई का मीटर बता रहा है, कि आखिर लगातार महंगाई कितने तेज रफ्तार से बढ़ रही है| बता दें कि राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार महंगाई और बेरोजगारी पर हमला बोल रहे हैं|
वहीं पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का आंकड़ा साझा करते हुए ट्वीट किया, ''मोदी है, मुमकिन है!''
30 नवंबर, 2020: ₹594
1 दिसंबर, 2020: ₹644
1 जनवरी, 2021: ₹694
4 फरवरी, 2021: ₹719
15 फरवरी, 2021: ₹769
1 मार्च, 2021: ₹819
1 जुलाई, 2021: ₹834
मोदी है, मुमकिन है!
लोगों पर महंगाई की मार जारी है| आज ही गैर-सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में आज से 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो भार वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 834.50 रुपये होगी। दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में भी 76 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, अब इसकी कीमत 1,550 रुपये होगी|