मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा: मुख्य??ंत्री भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने आज नेशनल-डॉक्टर्स-डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य की जनता की ओर से कोरोना संकटकाल में उनकी निःस्वार्थ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख…

कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा: मुख्य??ंत्री भूपेश बघेल
कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा: मुख्य??ंत्री भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  मुख्यमंत्री  बघेल ने आज नेशनल-डॉक्टर्स-डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य की जनता की ओर से कोरोना संकटकाल में उनकी निःस्वार्थ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में कोरोना संक्रमितों के जीवन की रक्षा के लिए आप लोगों के संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हम सब ने देखा कि आप लोगों ने अपनी और अपने परिजनों के कष्टों की परवाह किए बिना पीड़ित मानवता की सेवा की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित डॉक्टर्स-डे के अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 



उन्होंने इस मौके पर कोविड-19 महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमितों के जीवन की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्य के शासकीय और निजी चिकित्सालयों के 22 डॉक्टरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। 




मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा-अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसीलिए गांवों से लेकर शहरों तक सभी शासकीय अस्पतालों को हर जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ग्रामीण-क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। अब इन क्षेत्रों में और भी अधिक संख्या में विशेषज्ञ-चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। गांवों के सरकारी-अस्पतालों में तो बेहतरीन सुविधाएं होंगी ही, हम निजी-क्षेत्र को भी गांवों में अपने अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। रायपुर में विश्वस्तरीय चिकित्सा-सुविधा विकसित करने के लिए भी निजी-क्षेत्र की क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा। नवा-रायपुर में ऐसी ही सुविधाओं वाले निजी-क्षेत्र के अस्पताल की स्थापना के लिए 25 एकड़ जमीन आरक्षित की जा रही है। 





कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों ने मानवता की पूरी निष्ठा और लगन के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को समाज में ईश्वर तुल्य माना जाता है। चिकित्सक लोगों के जीवन की रक्षा में हमेशा योगदान देते रहेंगे। कोरोना महामारी के लोगों की जीवन की रक्षा की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सकों को कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 



कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हेडक्वाटर द्वारा कोविड वरियर के रूप में छत्तीसगढ़ के छह चिकित्सकों डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. मनदीप टुटेजा, डॉ. नवीन दुलहानी, डॉ. आर.के. खंडवाल और डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को सम्मानित किया गया है। हॉस्पिटल बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने डॉ. विधानचंद्र राय के व्यक्तित्व और कृर्तत्व की विस्तार से जानकारी दी। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।