नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है| मोदी सरकार निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,''हमें एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ़ करनी है। दरअसल,''पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कहा कि,' आज हम सभी को ‘गंदगी भारत छोड़ो’ का भी संकल्प दोहराना है। आइए, आज से 15 अगस्त तक यानि स्वतन्त्रता दिवस तक देश में एक सप्ताह लंबा अभियान चलाएं|
इसी पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ती 'असत्य की गंदगी' भी साफ़ करनी है। क्या प्रधानमंत्री चीनी आक्रमण का सत्य देश को बताकर इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे..?
इससे पहले,''राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीनी घुसपैठ के उल्लेख वाली एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाए जाने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सरकार का लोकतंत्र विरोधी प्रयोग है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश भावुक हुआ है. फाइलें गायब हुई हैं. माल्या हो या राफेल, मोदी या चोक्सी सभी की फाइलें गायब हुई हैं|
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,'जब जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें ग़ायब हुईं। माल्या हो या राफ़ेल, मोदी या चोक्सी... गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज़। ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया था, जिसके मुताबिक, लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ीं| लेकिन बाद में,''रक्षा मंत्रालय ने इस दस्तावेज़ को अपनी वेबसाइट से हटा लिया|दस्तावेज में पहली बार आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार किया गया था कि चीनी सैनिकों ने मई में पूर्वी लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी और मौजूदा गतिरोध अभी और लंबा खिंचेगा।