मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-शर्म करो लुटेरी सरकार

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्…

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-शर्म करो लुटेरी सरकार
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-शर्म करो लुटेरी सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला|





अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं| कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि गरीब और मध्यम वर्ग कीमत चुका रहा है और इसका उपहार पूंजीपतियों को मिल रहा है|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,गरीब और मध्यम वर्ग कीमत चुका रहा है और इसका उपहार पूंजीपतियों को मिल रहा है| शर्म करो लुटेरी सरकार




राहुल गांधी ने पूर्ववर्ती डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार और वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों का डाटा भी पोस्ट किया है| राहुल गांधी की ओर से पोस्ट किए गए ग्राफिक में यह दर्शाया गया है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार के समय 16 मई 2014 को कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरल थी, तब देश में पेट्रोल 71.41 और डीजल 55.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था|




मोदी सरकार के कार्यकाल में 15 जून 2020 को कच्चे तेल की कीमत 40.66 डॉलर प्रति बैरल, तब देश में पेट्रोल 76.26 और डीजल 74.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है| यूपीए सरकार की तुलना में कच्चे तेल की कीमतें आधे से भी कम पर आ गई हैं, लेकिन तब और अब के पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4.85 और 19.13 रुपये प्रति लीटर का अंतर है| इस ग्राफिक में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी की भी तुलना कर आंकड़े दर्शाए गए हैं|




राहुल गांधी के इस ग्राफिक के अनुसार 16 मई को देश में पेट्रोल पर 9.20 और डीजल पर 3.46 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी थी| 15 जून को पेट्रोल पर 32.98 और डीजल पर 31.83 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी है| यह 16 मई 2014 की तुलना में ढाई और आठ गुने से भी अधिक है










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।