मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस-जो कहा, सो किया, भाजपा- सिर्फ़ झूठे वादे: सदन में शिवराज सरकार के कमलनाथ सरकार में किसान कर्ज माफी हुई' जवाब पर राहुल गांधी का ट्वीट

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी को लेकर अब तक पिछली कांग्रेस सरकार पर हमलावर सत्‍तारूढ़ बीजेपी ने माना है कि कमलनाथ सरकार में किसान कर्ज माफी हुई है| विधानसभा में शिवराज सरकार के 'कमलनाथ स…

कांग्रेस-जो कहा, सो किया, भाजपा- सिर्फ़ झूठे वादे: सदन में शिवराज सरकार के कमलनाथ सरकार में किसान कर्ज माफी हुई' जवाब पर राहुल गांधी का ट्वीट
कांग्रेस-जो कहा, सो किया, भाजपा- सिर्फ़ झूठे वादे: सदन में शिवराज सरकार के कमलनाथ सरकार में किसान कर्ज माफी हुई' जवाब पर राहुल गांधी का ट्वीट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में किसान कर्ज माफी को लेकर अब तक पिछली कांग्रेस सरकार पर हमलावर सत्‍तारूढ़ बीजेपी ने माना है कि कमलनाथ सरकार में किसान कर्ज माफी हुई है| विधानसभा में शिवराज सरकार के 'कमलनाथ सरकार में किसान कर्ज माफी हुई' स्वीकार करने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर BJP पर निशाना साधा है|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है|उन्होंने कहा कि,''कांग्रेसने जो कहा है पूरा किया,लेकिन भाजपा ने सिर्फ़ झूठे वादे किये|राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस- जो कहा, सो किया।  भाजपा- सिर्फ़ झूठे वादे।



बता दें कि  एक सवाल पर शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब दिया कि प्रदेश में 51 जिलों में किसान कर्ज माफी हुई है| शिवराज सरकार ने विधानसभा में बताया कि 27-12-2019 से पहले किसान कर्ज माफी का पहला चरण और 27-12-2019 के बाद किसान कर्ज माफी का दूसरा चरण चलाया गया था| सरकार ने यह भी माना है कि प्रदेश में किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्जा माफ हुआ है|



मध्य प्रदेश सरकार ने गुना, बमोरी, राघोगढ़, मधुसूदनगढ़, चाचौड़ा, कुंभराज और आरोन में भी 17403 किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्जा माफ होने की जानकारी दी| राज्य सरकार के विधानसभा में दिए गए जवाब के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में किसान कर्ज माफी हुई है|




किसान कर्ज माफी पर शिवराज सरकार के जवाब के बाद  कांग्रेस विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा था कि,' कांग्रेस बार-बार यह कह रही है कि कमलनाथ सरकार में किसानों का कर्जा माफ हुआ है, लेकिन बीजेपी किसान कर्ज माफी के मामले पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है|अब विधानसभा में सरकार के जवाब से साफ हो गया है कि किसानों का कर्जा माफ हुआ है| डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा था कि,''उनके विधानसभा क्षेत्र में किसानों का दो लाख रुपए तक का भी कर्जा माफ हुआ है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।