मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

RRB-NTPC Exam: उम्मीदवारों के विरोध के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और लेवल 1 की परीक्षा की स्थगित, जांच के लिए बनाई उच्चाधिकार समिति

नई दिल्ली: परीक्षार्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और श्रेणी-1 की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस परीक्षा को लेकर बवाल मचा हुआ था। रेलवे ने परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच के लिए…

RRB-NTPC Exam: उम्मीदवारों के विरोध के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और लेवल 1 की परीक्षा की स्थगित, जांच के लिए बनाई उच्चाधिकार समिति
RRB-NTPC Exam: उम्मीदवारों के विरोध के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और लेवल 1 की परीक्षा की स्थगित, जांच के लिए बनाई उच्चाधिकार समिति | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  परीक्षार्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और श्रेणी-1 की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस परीक्षा को लेकर बवाल मचा हुआ था। रेलवे ने परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित की है। रेलवे प्रवक्ता ने बुधवार, 26 जनवरी, 2022 को सुबह जानकारी दी कि उम्मीदवारों के विरोध के बाद रेलवे ने एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षा स्थगित की है। इसके साथ ही रेलवे ने प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों की शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित की है। 



रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि,''रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा 14-15 जनवरी 2022 को जारी गैरतकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना सीईएन 01/2019 के प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के परिणामों के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं और शंकाओं पर गौर करने के लिए एक उच्च अधिकार समिति का गठन किया गया है।




यह समिति उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए निम्नलिखित मुद्दों पर विचार करेगी और अपनी सिफारिशें देगी: 

1. सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के प्रथम चरण सीबीटी के परिणाम और शॉर्टलिस्ट किए गए मौजूदा उम्मीदवारों को प्रभावित किए बिना दूसरे चरण की सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए उपयोग की जाने वाली कार्यप्रणाली

2. सीईएन आरआरसी 01/2019में दूसरे चरण के सीबीटी का समावेशन



उम्मीदवार अपनी चिंताओं और सुझावों को निम्नलिखित ईमेल आईडी पर समिति को भेज सकते हैं:rrbcommittee@railnet.gov.in




रेलवे ने बताया कि,''विभिन्न आरआरबी के सभी अध्यक्षों को भी अपने मौजूदा चैनलों के माध्यम से उम्मीदवारों की शिकायतों को प्राप्त करने,इन शिकायतों को संकलित करने और उच्च अधिकार समिति को भेजने का निर्देश दिया गया है।



उम्मीदवारों को अपनी शिकायतों को प्रस्तुत करने के लिए 16.02.2022 तक तीन सप्ताह का समय दिया गया है और समिति इन शिकायतों की जांच करने के बाद 04.03.2022 तक अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी।



ऊपर की इन बातों के मद्देनजर, 15 फरवरी 2022 से शुरू हो रहे सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के दूसरे चरण के सीबीटी और 23 फरवरी को शुरू हो रहे सीईएन आरआरसी 01/2019 के प्रथम चरण के सीबीटी को स्थगित कर दिया गया है।




बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट (RRB NTPC CBT-1 Result) को लेकर युवाओं का विरोध-प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा था। बिहार में एक-दो दिन से लगातार कई स्थानों पर परीक्षार्थियों के द्वारा ट्रेनें रोके जाने और पटरियों को जाम करने की घटनाएं सामने आ रही थीं। पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर सोमवार शाम को तो पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज का प्रयोग भी करना पड़ा। मामले को लेकर अज्ञात 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती (RRB NTPC Recruitment) सीबीटी-1 के रिजल्ट में जोन वाइज कुल पदों के 20 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई घोषित किया जाना था। लेकिन विभिन्न स्लॉट में पदों की संख्या को आधार मानकर अलग- अलग हर स्लॉट के लिए 20 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई घोषित किया गया है। इससे परीक्षा में क्वालीफाई करने वाली अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या 20 गुना के बजाय महज 5-6 गुना रह गई है। इसे लेकर ही उम्मीदवारों में नाराजगी है। क्योंकि, अब सीमित संख्या में ही अभ्यर्थी आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के दूसरे चरण यानी सीबीटी-2 परीक्षा में भाग ले पाएंगे। 



रेल की पटरियों पर विरोध प्रदर्शन व संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी

बता दें कि रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को रेलवे ट्रैक पर विरोध करने, ट्रेन संचालन में बाधा डालने और रेलवे संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर रेलवे की नौकरी पाने से आजीवन रोक का सामना करना पड़ सकता है।मंगलवार को रेल मंत्रालय की ओर से आज जारी एक सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि उसके संज्ञान में ये बात आई है कि रेलवे की नौकरी के आकांक्षी उम्मीदवार बर्बर/गैरकानूनी गतिविधियों जैसे कि रेल की पटरी पर विरोध प्रदर्शन, ट्रेन संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने और रेल की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने आदि गतिविधियों में शामिल हैं। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।