मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की, बोले राजनाथ- आशा और उम्मीद की एक नई किरण है यह ड्रग

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।राज…

रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की, बोले राजनाथ- आशा और उम्मीद की एक नई किरण है यह ड्रग
रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने DRDO की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की, बोले राजनाथ- आशा और उम्मीद की एक नई किरण है यह ड्रग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।राजनाथ सिंह ने कहा, DRDO एवं DRL द्वारा तैयार की गई, 2-deoxy-D-glucose (2-DG) ड्रग कोविड में प्रभावकारी सिद्ध होगी। यह हमारे देश के scientific prowess का एक बड़ा उदाहरण है। इसके लिए मैं DRDO, और इस ड्रग की R&D से जुड़ी सभी संस्थाओं को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ




डॉ.हर्षवर्धन ने कहा,''मई के महीने में आज का दिन हम सबके लिए सबसे ज़्यादा सुखद दिन है। हम एक साल से ज़्यादा समय से कोविड की जंग लड़ रहे हैं। रक्षा क्षेत्र के आउटकम के तहत ये हमारी पहली स्वदेशी दवा है, ये कोविड वायरस के प्रकोप को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम करने की पूरी क्षमता रखती है|आज का दिन सुखद इसलिए भी है क्योंकि आज नए मामलों से एक लाख ज़्यादा रिकवरी हुई है|





राजनाथ सिंह ने कहा,''इस ड्रग के बारे में मैं कहूँगा कि यह आशा और उम्मीद की एक नई किरण है। लेकिन अभी हमें निश्चिंत होने की जरूरत नहीं है, और न ही थकने, और थमने की जरूरत है। क्योंकि यह wave दूसरी बार आई है, और आगे भी इस बारे  में कुछ निश्चित नहीं है। हमें पूरी सतर्कता के साथ कदम आगे बढ़ाने होंगे|




हमने हर समय स्थिति को हमने काफी गंभीरता से लिया है। चाहे वह oxygen supply का मामला हो, medicines का मामला हो, ICU beds की बात हो या cryogenic tankers की व्यवस्था की बात हो, एक collective effort किया गया है जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है:रक्षा मंत्री




प्रधानमंत्री ने कई निर्देश जारी किए हैं जिसके अंतर्गत ज्यादा door to door testing की जा रही है, और ASHA और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी आवश्यक tools द्वारा empower किया गया है। ऑक्सिजन का ग्रामीण क्षेत्रों  में वितरण, ट्रेनिंग इत्यादि शामिल हैं: RM



मुझे यह बताते हुए ख़ुशी होती है कि मेडिकल कोर ने अपने retired डाक्टरों को भी दुबारा सेवा में लाने का निर्णय लिया है ताकि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मज़बूती दी जा सके। मैं ऐसे चिकित्सकों की हृदय से सराहना करता हूँ जो अपनी service के बाद भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं: RM




हमारी वायुसेना और नौसेना के जहाजों ने भी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटेनर्स, कंसंट्रेटर्स, टेस्ट किट्स के ट्रांसपोर्टेशन में अपनी भूमिका निभाई है। military hospitals में भी इलाज की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है: रक्षा मंत्री




इन सब कठिनाइयों से गुजरते हुए भी हमने यह सुनिश्चित किया है कि सीमा पर हमारी तैयारियों पर कोई प्रभाव न पड़े। हमारी सेनाओं के जोश और उत्साह में कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। हमें यह अच्छी तरह मालूम है, कठिनाई कितनी ही बड़ी क्यूँ न हो, हम उस पर विजय पा लेंगे: रक्षा मंत्री



अब तक हम डिफेंस के क्षेत्र में डीआरडीओ और प्राइवेट पार्टनरशिप की बात करते थे। आज हेल्थ के सेक्टर में भी डीआरडीओ और प्राइवेट सेक्टर की पार्टनरशिप का इतना अच्छा परिणाम देख कर मुझे वाकई बहुत खुशी हो रही है: रक्षा मंत्री




मुझे बताया गया, कि इसके प्रयोग से सामान्य उपचार की अपेक्षा लोग ढाई दिन जल्दी ठीक हुए हैं। साथ ही ऑक्सीजन dependency भी लगभग 40 फ़ीसदी तक कम देखने को मिली है। इसका पाउडर फॉर्म में होना भी इसकी एक बड़ी खासियत है। इसे ORS घोल की तरह इसका इस्तेमाल लोग बड़ी आसानी से कर सकेंगे: RM











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।