नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''सरकारी तालिबानियों का देश पर कब्जा हो चुका है। उनका पहला कमांडर आईएस के रूप में देश में मिल गया है|किसान नेता राकेश टिकैत ने करनाल SDM के विवादित वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पहला तालिबानी कमांडर बताया| उन्होंने पूछा कि क्या हम खालिस्तानी हैं? सरकार ने हमें खालिस्तानी कहा है। अगर हम खालिस्तानी हैं तो यहां सरकारी तालिबानियों का देश पर कब्जा हो चुका है। उनका पहला कमांडर आईएएस के रूप में देश को मिल गया है।
हरियाणा में किसानों पर हुई "बर्बरता" पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा है।भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है।
हरियाणा के नूंह में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि क्या हम खालिस्तानी हैं? सरकार ने खालिस्तानी कहा। अगर हम खालिस्तानी हैं तो यहां सरकारी तालिबानियों का देश पर कब्जा हो चुका है। उनका पहला कमांडर आईएस के रूप में देश में मिल गया है|
हरियाणा के नूंह में किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि,''वे (सरकार) कहते हैं कानून में काला क्या है ये बताओ। हमने कहा कि कानून में सफेद क्या हो वो बताओ। वे कहते हैं कि इसके अंदर का सब बदल देंगे, बाहर का न बदलवाओ। ये 3 कानून भी बदले जाएंगे। एमएसपी पर गारंटी कार्ड भी चाहिए|
राकेश टिकैत ने कहा कि,'''किसान क्रेडिट कार्ड एक दिन किसान की मौत का कार्ड बनेगा। देश कंपनियों के हाथो में जा चुका है। अदानी ने पूरे हिमाचल के सेब के बागानों पर कब्जा कर लिया है। बड़े-बड़े गोदाम वहां बन चुके हैं। जो रेट 2011 में था आज भी वे उसी रेट पर खरीद कर रहे हैं|
टिकैत रविवार को हरियाणा के नूंह में महापंचायत करने पहुंचे थे| टिकैत समेत अन्य किसान नेता पिछले दस महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं|किसान नेताओं की कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग है| हालांकि, सरकार कानून में संशोधन की बात कहती आई है, जिसे किसानों ने मानने से इनकार कर दिया है|