मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

पूर्व स्पीकर व बसपा MLA सुखदेव राजभर से मिले अखिलेश, स्वास्थ्य की ली जानकारी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव राजभर से उनके गोमतीनगर लखनऊ, स्थित आवास पर भ…

पूर्व स्पीकर व बसपा MLA सुखदेव राजभर से मिले अखिलेश, स्वास्थ्य की ली जानकारी
पूर्व स्पीकर व बसपा MLA सुखदेव राजभर से मिले अखिलेश, स्वास्थ्य की ली जानकारी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुखदेव राजभर से उनके गोमतीनगर लखनऊ, स्थित आवास पर भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। 



बहुजन समाज पार्टी के विधायक सुखदेव राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा- वंचित समाज श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली 2022 की समाजवादी सरकार बनाने के लिये जी-जान से जुट गया है।



 इस अवसर पर परिजनों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात किया। परिवार में प्रमुख रूप से सर्वश्री कमलाकांत राजभर, आर्यन, आरूप एवं अन्य उपस्थित रहे|




माना जा रहा है कि सुखदेख राजभर के पुत्र जल्द सपा में विधिवत शामिल होंगे| बसपा में पिछड़े वर्ग के कई नेता एक-एक करके कम होते जा रहे हैं| सुखदेव राजभर ने हाल ही में अखिलेश यादव को पत्र लिख कर राजनीति से सन्यास लेने व अपने पुत्र कमलाकांत राजभर को सपा में लेने का अनुरोध किया था।




आजमगढ़ की दीदारगंज से विधायक सुखदेव राजभर ने पिछले दिना बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नाम लिखे पत्र में कहा था वह सक्रिय राजनीति से अलग हो रहे हैं। बसपा में बहुजन मूवमेंट और सामाजिक न्याय कमजोर पड़ रहा है। हमारे समाज के मिशनरी और जिम्मेदार लोगों को स्वार्थी तत्वों के दबाव में बाहर निकाल जा रहा है या दरकिनार किया जा रहा है। इन्हीं स्वार्थी तत्वों द्वारा बहुजन मूवमेंट को दिशाहीन किया जा रहा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 19 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।