मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शरद पवार के घर पर हुई राष्ट्र मंच की बैठक: बोली NCP- ना ही भाजपा के ख़िलाफ़ विपक्षी पार्टियों की बैठक थी और ना ही कांग्रेस....

नई दिल्ली: देश में गैर बीजेपी औऱ गैर कांग्रेसी तीसरा मोर्चा बनाने की अटकलों के बीच एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को हुई एक बैठक में आठ दलों के नेता पहुंचे| इसमें तृणमूल कांग्रे…

शरद पवार के घर पर हुई राष्ट्र मंच की बैठक: बोली NCP- ना ही भाजपा के ख़िलाफ़ विपक्षी पार्टियों की बैठक थी और ना ही कांग्रेस....
शरद पवार के घर पर हुई राष्ट्र मंच की बैठक: बोली NCP- ना ही भाजपा के ख़िलाफ़ विपक्षी पार्टियों की बैठक थी और ना ही कांग्रेस.... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में गैर बीजेपी औऱ गैर कांग्रेसी तीसरा मोर्चा बनाने की अटकलों के बीच एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को हुई एक बैठक में आठ दलों के नेता पहुंचे| इसमें तृणमूल कांग्रेस,  एनसीपी,  राष्ट्रीय लोकदल, सीपीआई,  सीपीएम, आम आदमी पार्टी , समाजवादी पार्टी  और नेशनल कांफ्रेंस शामिल है| इसके अलावा पूर्व सांसद पवन वर्मा और जावेद अख्तर, संजय झा और पूर्व राजनयिक केसी सिंह भी रहे|



NCP नेता माजिद मेनन ने कहा कि 'आज दिल्ली में राष्ट्र मंच की बैठक हुई। यह बैठक भाजपा के ख़िलाफ़ एकजुट पार्टियों की बैठक नहीं थी और ना ही कांग्रेस को बहिष्कार करने के लिए आयोजित हुई थी। कांग्रेस को भी निमंत्रण दे रखा था। इस बैठक में देश के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर बातचीत हुई|



दिल्ली में NCP अध्यक्ष शरद पवार के घर हुई राष्ट्र मंच की बैठक के बाद  TMC यशवंत सिन्हा ने कहा कि,''राष्ट्र मंच की बैठक लगभग 2.5 घंटे चली। इस बैठक में बहुत सारे मुद्दों पर चर्चा की गई|



 शरद पवार के घर हुई राष्ट्र मंच की बैठक के बाद NCP नेता माजिद मेनन ने कहा कि,''हमने भाजपा के ख़िलाफ़ राष्ट्र मंच की सभा का आयोजन नहीं किया था। हमने कांग्रेस के 5 सांसदों को बैठक में आमंत्रित किया था लेकिन वे किसी मज़बूरी के कारण बैठक में नहीं आ पाए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।