मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा दोगली नीतियों पर चलती है, उसकी विध्वंस की राजनीति से लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने प्रश्नचिह्न लगा है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की कथनी करनी में भारी अंतर है। वह दोगली नीतियों पर चलती है। कालाधन खात्मे के नाम पर उसने नोटबंदी के समय…

भाजपा दोगली नीतियों पर चलती है, उसकी विध्वंस की राजनीति से लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने प्रश्नचिह्न लगा है: अखिलेश यादव
भाजपा दोगली नीतियों पर चलती है, उसकी विध्वंस की राजनीति से लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने प्रश्नचिह्न लगा है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की कथनी करनी में भारी अंतर है। वह दोगली नीतियों पर चलती है। कालाधन खात्मे के नाम पर उसने नोटबंदी के समय सभी को लाइन में लगा दिया और फिर विशेषज्ञों की चेतावनी की उपेक्षा कर कोरोना की दूसरी लहर में तड़प-तड़प कर हजारों मौतें हो गई। विकास का झूठा सपना दिखाया जिसकी अब पोल खुल चुकी है। जनता भाजपा से निजात पाने के लिए और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,'' पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी खूब प्रचार किया गया पर हकीकत में उसका निर्माण कार्य बीरबल की खिचड़ी की तरह चल रहा है। पता नहीं वह कब बनकर तैयार होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सड़क पर उकरौरा गांव के पास बड़ा गड्ढा बन गया। पहली बारिश में ही बिना कोई गाड़ी चले गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में 50 से अधिक जगहों पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टूट गया। घटिया गुणवत्ता से निर्माण कार्य का यह नमूना है।



यह वही समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है जिसकी शुरुआत समाजवादी सरकार में हो चुकी थी जबकि समाजवादी सरकार में आग???ा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 325 किलोमीटर लम्बा दो वर्ष में ही बना था। 



खिलेश यादव ने कहा,'भाजपा  आंकड़ों की बाजीगरी से लोगों के बहकाने और इस तरह अपना मुंह छुपाने की असफल कोशिश कर रही है। यह कैसे सम्भव हो सकता है कि 31 मार्च 2021 तक के कोरोना काल के 9 महीनों में उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में नगर निगमों ने 4591 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जबकि सरकारी आंकड़ों में 243 मौतें दिखाई गई हैं?




खिलेश यादव ने कहा,'अपनी कुनीतियों से भाजपा ने विकास की राजनीति को मटियामेट कर दिया है। उसकी विध्वंस की राजनीति से लोकतांत्रिक व्यवस्था के सामने प्रश्नचिह्न लगा है। उसका कथित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद गुमराह करने का पुराना हथकंडा है। वस्तुतः भाजपा ने प्रदेश में गत साढ़े चार साल में कुछ काम नहीं किया। उसके पास गिनाने को एक भी काम नहीं है। भाजपा ने बस समाज को बांटने वाली राजनीति को ही अपनाया है और उसे ही बढ़ावा दिया है। वह नफरत फैलाती है जबकि समाजवादी पार्टी सद्भाव और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी की सरकार में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।