बंद करें अभियान': सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा की जा रही भारत रत्न देने की मांग पर रतन टाटा ने की अपील
नई दिल्ली: भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर अब रतन टाटा ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बंद करें अभियान': सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा की जा रही भारत रत्न देने की मांग पर रतन टाटा ने की अपील | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर अब रतन टाटा ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं लोगों की भावनाओं की सराहना करता हूं, लेकिन ऐसे अभियानों को बंद कर दिया जाना चाहिए। बता दें कि ट्विटर पर एक तबका टाटा को भारत रत्न देने की पुरजोर मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसके लिए बाकायदा एक अभियान चलाया जा रहा है।
रतन टाटा ने ट्वीट किया,'सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवॉर्ड को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं की मैं सराहना करता हूं, लेकिन मैं बेहद नम्रता के साथ अपील करता हूं कि ऐसे अभियान बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत की उन्नति व समृद्धि में योगदान कर पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।'
बता दें कि रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग ट्विटर पर तब शुरू हुई जब मोटिवेशनल स्पीकर (प्रेरक वक्ता) डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग से संबंधित ट्वीट किया था। डॉ. बिंद्रा ने अपने ट्वीट में कहा था, रतन टाटा का मानना है कि आज के उद्यमियों की पीढ़ी भारत को अगले स्तर पर ले जा सकती है। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं। हमारी इस मुहिम से जुड़िए और इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा रीट्वीट कीजिए। इसके बाद ट्विटर पर Ratan Tata और BharatRatnaForRatanTata हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गया था।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।