नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है,''लगातार तीसरे दिन करीब 50 हजार मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या ने 14 लाख 35 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है|
देश में पिछले 24 घंटों में देश में 49,931 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,35,453 पहुंच चुकी है| पिछले 24 घंटों में 708 लोगों की मौतें हुई हैं| इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 32,771 पर पहुंच गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,' भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के सर्वाधिक 49,931 मामले और 708 मौतें रिपोर्ट की गई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,35,453 हो गई है जिसमें 4,85,114 सक्रिय मामले, 9,17,568 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 32,771 मौतें शामिल हैं|