नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए दावा किया है, "रिया ने सुशांत के परिवार के साथ कभी भी सहयोग नहीं किया और वह दोहरा खेल (डबल गेम) खेल रहीं हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, "सुशांत की मौत को 2 महीने से ज्यादा समय हो गया। CBI इस मामले में काफी देरी से आई है। मुझे लगता है कि CBI अपने हिसाब से सारी तहकीकात करके रिया को बुलाएगी। उसके बाद अगर उनकी तरफ से जवाब ठीक नहीं आते हैं, तो शायद गिरफ्तार भी करे|
विकास सिंह ने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द आपको बड़ा खुलासा मिलेगा। सारे स्टाफ से पूछताछ की गई है। हम लोग काफी संतुष्ट हैं|
वही,''भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा,''इस मामले में CBI जांच होनी जरूरी थी। मुझे लगता है कि सच्चाई बहुत जल्द सामने आएगी। कुछ भी हो सकता है, बहुत सारे चेहरे छिपे हुए हैं, वो बेनकाब होंगे|