नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील की प्रतिक्रिया सामने आई है|रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा,''रिया सीबीआई जांच में पेश होंगी और उसका सामना करेंगी|
रिया चक्रवर्ती सीबीआई जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं और उनका मानना है कि सच्चाई वही रहेगी चाहे कोई भी एजेंसी मामले की जांच करे। यह बात सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार सुबह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद उनके वकील ने कही।
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मणेशिंदे ने कहा,''सुप्रीम कोर्ट ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करने और मुंबई पुलिस की रिपोर्ट देखने के बाद पाया कि यह वांछित न्याय होगा क्योंकि रिया ने खुद CBI जांच के लिए कहा था| सतीश मणेशिंदे ने कहा,''रिया सीबीआई जांच में पेश होंगी और उसका सामना करेंगी जैसा उन्होंने पहले मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय(ED) की जांच में किया था|
वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान में कहा, "माननीय सुप्रीम कोर्ट ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों और मुंबई पुलिस की जांच रिपोर्ट देखने के बाद यह महसूस किया कि मामले की सीबीआई जांच करना ही उचित होगा क्योंकि रिया खुद सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हैं।