नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है| इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूछा कि,'' आज स्मृति ईरानी जी आप इस्तीफा देकर निष्पक्ष जांच के लिए सामने क्यों नहीं आती..? प्रधानमंत्री, स्मृति ईरानी जी का इस्तीफा लेकर एक इंडिपेंडेंट ज्यूडिशियल इंक्वायरी ऑर्डर क्यों नहीं करते..? क्या पैसा लिया गया या नहीं लिया गया, क्या रिश्वत मांगी गई या नहीं मांगी गई।
दरअसल,''जब रणदीप सिंह सुरजेवाला से पूछा गया कि,''अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी पर एक करोड़ रुपए की कथित रिश्वत लेने का आरोप लगाया है, क्या कहेंगे..? इस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, एक मंत्री की यहाँ चर्चा की गई, इस देश की एक जानी-मानी बेटी, उत्तर प्रदेश की एक जानी-मानी बेटी, अंतर्राष्ट्रीय शूटर, वर्तिका सिंह जी ने श्रीमती स्मृति ईरानी पर एक गंभीर इल्जाम लगाया है। वर्तिका सिंह जी ने जो मैंने पढ़ा और देखा, आपके समाचार पत्र और टेलीविजन के माध्यम से एक करोड़ रुपए की रिश्वत का इल्जाम लगाया है और एक मुकदमा भी स्मृति ईरानी जी के तथाकथित दो सहयोगियों पर दर्ज करवाया है, एक शायद विजय गुप्ता और एक रजनीश सिंह।
सुरजेवाला ने पूछा कि, अब मुझे बताईए – यूपीए के कार्यकाल में, कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में अगर ऐसा हो जाता, तो स्मृति ईरानी जी वहाँ धरने पर बैठी होती। आज स्मृति ईरानी जी आप इस्तीफा देकर निष्पक्ष जांच के लिए सामने क्यों नहीं आती..? प्रधानमंत्री, स्मृति ईरानी जी का इस्तीफा लेकर एक इंडिपेंडेंट ज्यूडिशियल इंक्वायरी ऑर्डर क्यों नहीं करते...? क्या पैसा लिया गया या नहीं लिया गया, क्या रिश्वत मांगी गई या नहीं मांगी गई।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''अगर स्मृति ईरानी जी के नाम पर रिश्वत मांगी किसी नेतो क्या वो स्मृति ईरानी जी के सहयोगी हैं या नहीं हैं? देश की कैबिनेट मंत्री पर इतना गंभीर इल्जाम लगा है और वो कोई ऐरे-गैरेनत्थू खैरे ने नहीं लगाया, इस देश की सबसे डेकोरेटेड बेटी ने कहा है, इस देश की अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने कहा है कि स्मृति ईरानी जी के सहयोगियों ने एक करोड़ रुपए की रिश्वत वुमेन कमीशन का मैंबर बनाने के लिए उनसे मांगी और बाकायदा एक पत्र जारी किया।
सुरजेवाला ने कहा कि,''हमें नहीं पता इसकी सच्चाई पर मैं केवल ये कहूंगा कि क्या मंत्री जी को निष्पक्ष जांच पूरी होने तक, क्या स्मृति ईरानी जी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए, तो जवाब ये है, जो राजनीतिक पदों पर बैठे हैं और जब देश की डेकोरेटेड बेटी ने ऐसा गंभीर इल्जाम स्मृति ईरानी जी पर लगाया है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और निष्पक्ष जांच की पेशकश खुद करनी चाहिए, ताकि दधू का दधू , पानी का पानी सामने आ जाए।
सुरजेवाला ने कहा कि,''स्मृति ईरानी जी आप हमेशा न्याय की बात करती हैं बेटियों से, अब कसौटी आपके ऊपर है और प्रधानमंत्री जी पर है, जो स्मृति ईरानी जी को विशेष दर्जा जिन्होंने दिया हुआ है, कैबिनेट मंत्री बनाया हुआ है। प्रधानमंत्री जी का भी इंतिहान है... क्यों नहीं ज्यूडिशियल इंक्वायरी ऑर्डर कर देते, 6 महीने में रिपोर्ट आ जाएगी। दोषी हैं तो स्मृति ईरानी जी को सजा दीजिए, दोषी नहीं हैं तो जो गलत हैं, उसे सजा दीजिए, इन्हें वापस बना दीजिए। अब उसका जवाब हम जरुर चाहेंगे कि स्मृति ईरानी जी और प्रधानमंत्री मोदी जी मिलकर देश को देंगे।