मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अंग्रेजों जैसा व्यवहार देश की जनता से करना बंद करिए PM मोदी जी और देश के किसानों से बात करिए: कांग्रेस का केंद्र पर वार

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि,'' इस देश के करोडों-करोडों कांग्रेस जनों और देशवासियों नेएक लंब…

अंग्रेजों जैसा व्यवहार देश की जनता से करना बंद करिए PM मोदी जी और देश के किसानों से बात करिए: कांग्रेस का केंद्र पर वार
अंग्रेजों जैसा व्यवहार देश की जनता से करना बंद करिए PM मोदी जी और देश के किसानों से बात करिए: कांग्रेस का केंद्र पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि,'' इस देश के करोडों-करोडों कांग्रेस जनों और देशवासियों नेएक लंबी लड़ाई लड़कर इस देश को आजादी दिलवाई थी। सैंकड़ों-हजारों लाखों लोगों ने जेलें काटी, फांसी के फंदे पर लटके, तब जाकर इस देश का तिरंगा हम लाल किले के शहतीर से फहरा पाए। उस समय भी आज के जो सत्ताधारी हैं, उनके पितृसंगठन गोरे अंग्रेज की गोद में बैठकर देश के स्वतंत्रता संग्राम का विरोध कर रहे थे। 




कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''देश की आजादी के 73 साल बाद आज फिर उसी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और वही अंग्रेज जो अब काले अंग्रेजों की शक्ल धारण कर गए हैं, आज फिर उन जैसी सरकार देश की सत्ता में नजर आती है। करोडों-करोड़ों किसान, इस देश का 62 करोड़ अन्नदाता, इस देश के लाखों किसान दिल्ली की सीमा पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दिल्ली की गद्दी पर बैठे हुकमरान को उस देश के किसानों की पीड़ा नजर नहीं आती।




सुरजेवाला ने कहा कि,'आदरणीय मोदी जी, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर वो कांग्रेस जो कर्तव्य भी है, समर्पण भी है, देश सेवा भी है और कुर्बानी भी है, वो कांग्रेस जिसने इस देश को आजादी और संविधान दिया था। आज हम आपसे पूछते हैं कि इस देश की सत्ता पर बैठे सत्ताधारी काले अंग्रेजों की शक्ल कैसे ले सकते हैं..? इस देश की सत्ताधारी सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कंपनी सरकार कैसे बन सकती है? आंखें खोलिए मोदी जी, इतने निष्ठुर मत बनिए, इतने निर्मम मत बनिए। सरकार का काम निर्दयता नहीं, सरकार का काम जनता की सेवा है। सिखना है तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सीख लीजिए पर भगवान के लिए किसानों से सीधी बात करिए। क्यों आप कतरा रहे हैंऔर किसानों को पीठ दिखा रहे हैं...?





सुरजेवाला ने कहा कि,''प्रधानमंत्री जी से आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर इस देश के करोड़ों देशवासियों और कांग्रेसजनों की ओर से हम कहेंगे - प्रधानमंत्री जी राजहठ छोडिए, प्रधानमंत्री जी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह का व्यवहार छोड़िए, प्रधानमंत्री जी अंग्रेजों जैसा व्यवहार इस देश की जनता से करना बंद करिए और इस देश के किसानों से बात करिए। 45 किसान से ज्यादा पिछले 33 दिनों के अंदर अपनी कुर्बानी दे चुके हैं। और कितनी कुर्बानियां चाहिएं मोदी जी और कितने किसान मरेंगे, तब आप जागेंगे, आपकी आत्मा पसीजेगी? और कितने किसानों की बलि आपको और चाहिए?




सुरजेवाला ने कहा कि,''इसलिए प्रधानमंत्री से हमारी मांग है किसानों से सीधा वार्तालाप करें और दूसरी मांग है कि अपने मन के दरवाजे खोलें और अपने मन का मैल उतारें और साफ मन से, सच्चे मन से किसानों से बुलाकर प्रधानमंत्री बात करें और आज 3 काले कानून, वो वार्तालाप शुरु होते ही, तीनों काले कानून खत्म करने का एक निर्णय जो ये देश चाहता है, उसको वो बताएं ।






कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि,'' भारतीय जनता पार्टी में कोई चुनावी प्रक्रिया नहीं होती। वहाँ पहले भी दो आदमी बैठकर निर्णय लिया करते थे, अब भी दो आदमी निर्णय लेते हैं। हमारी पार्टी में चुनाव की एक प्रक्रिया है, वो इस समय चालू है और आदरणीय मिस्त्री जी उस सैंट्रल इलेक्शन अथोर्टी के अ??्यक्ष हैं। बहुत जल्द जैसे ही उनको वो इलेक्ट्रोल लिस्ट वो जारी करेंगे, तो बाकायदा नामांकन आमंत्रित करेंगे। जब नामांकन आमंत्रित होंगे, तो कोई व्यक्ति भी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दे सकता है। तो स्थिति उस दिन साफ हो जाएगी|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।