किसान आंदोलन पर बोले सचिन पायलट- हठधर्मिता व किसान विरोधी रवैया त्यागकर काले कृषि कानूनों को वापिस लें मोदी सरकार
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है| किसानों को विरोध प्रदर्शन करते हुए आज 28 दिन हो गए हैं। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
किसान आंदोलन पर बोले सचिन पायलट- हठधर्मिता व किसान विरोधी रवैया त्यागकर काले कृषि कानूनों को वापिस लें मोदी सरकार | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है| किसानों को विरोध प्रदर्शन करते हुए आज 28 दिन हो गए हैं। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,' देश के विकास एवं समृद्धि का आधार हमारे किसान आज इस कोरोना संकट एवं ठंड में अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्षरत हैं। इस किसान दिवस पर केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता व किसान विरोधी रवैया त्यागकर ये काले कृषि कानून वापिस लें व अन्नदाता को उनके अधिकार पुनः दें।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा,''केंद्र सरकार के कृषि विरोधी कानून रूपी अत्याचार से देश के अन्नदाताओं को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस द्वारा संचालित अभियान मे एकत्रित देशभर के 2 करोड़ किसानों के हस्ताक्षर श्री राहुल गांधी जी की अगुवाई मे कल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय राष्ट्रपति जी को सौंपे जाएंगे| पायलट ने कहा,'ये केवल हस्ताक्षर नहीं, हमारे कृषि प्रधान भारत की मूल भावना है जिसे भाजपा सरकार ने आहत किया है। कृषि एवं किसान की बुनियाद को खोखला करने के उद्देश्य से लाए गए इस कानून के विरुद्ध कांग्रेस किसान भाइयों के साथ खड़ी है तथा सदैव अन्नदाता की संघर्ष की आवाज बुलंद करती रहेगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।