श्रीनगर: फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (गुपकर गठबंधन) के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निकाय चुनावों में लोगों के फैसले की सराहना की है| DDC Election Results पर NC नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा,'जो भी साजिशे रचें आप कभी भी हमें मिटाने में कामयाब नहीं होंगे। हमें मिटाने की ताकत सिर्फ अल्लाह के हाथ में है और फिर यहां की आवाम के हाथ में है। करिए अपना प्रोपेगेंडा..बताइए दुनिया को अपना झूठ, कभी न कभी तो आपका झूठ..झूठ ही साबित होगा|
NC नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा,''कुछ जगहों पर जहां हम जीतने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन हम वहां सीट नहीं निकाल पाए। इस चुनाव में बीजेपी की हालत खराब हुई है इसलिए मुझे नहीं लगता वो अब जल्दीबाजी में विधानसभा का चुनाव कराएंगे|
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुए पहले डीडीसी चुनाव में गुपकार गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई है,हालांकि,बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को ज्यादा सीटें जम्मू में हासिल हुईं, वहीं कश्मीर घाटी में गुपकार गठबधंन का दबदबा कायम रहा|
जम्मू और कश्मीर डीडीसी चुनाव: बीजेपी- 74, नेशनल कॉन्फ्रेंस - 67 इंडिपेंडेंट - 49, जम्मू और कश्मीर पीडीपी- 27 कांग्रेस- 26 अपनी पार्टी- 12, पीपुल्स कांफ्रेंस-08, पीपुल्स मूवमेंट-03 सीटें मिली हैं। CPI (M) -05, बसपा-01 व पैंथर्स एक सीट जीतने में सफल रही।