मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता की मेहनत की कमाई लूट रही मोदी सरकार: सचिन पायलट का केंद्र पर हमला

जयपुर: पिछले कुछ दिनों से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिला| देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसको लेक…

पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता की मेहनत की कमाई लूट रही मोदी सरकार: सचिन पायलट का केंद्र पर हमला
पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता की मेहनत की कमाई लूट रही मोदी सरकार: सचिन पायलट का केंद्र पर हमला | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  पिछले कुछ दिनों से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिला| देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसको लेकर विपक्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है।




ग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि,'' केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता की मेहनत की कमाई लूट रही है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में महंगाई के नाम पर खोखला व अनर्गल शोर मचाने वाले भाजपा नेताओं ने इस बेलगाम महंगाई पर मौन साध लिया है।




बता दें,'' पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बदलाव नहीं हुआ| ईंधन की आसमान छूती कीमतों के बीच लोगों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है| तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के भाव को अपरिवर्तित रखा|राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 90.58 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 80.97 रुपये लीटर पर बना रहा| इससे पहले, शनिवार तक ईंधन के दाम में लगातार 12 बार वृद्धि हुई थी| देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये के पार जा चुका है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।