मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अड़ंगा लगाने का काम किया: संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार

नई दिल्ली: भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि,''राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके व्हाइट पेपर की बात की और अड़ंगा लगाने का काम किया है। कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए राहुल गांधी और कां…

अड़ंगा लगाने का काम किया: संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार
अड़ंगा लगाने का काम किया: संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि,''राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके व्हाइट पेपर की बात की और अड़ंगा लगाने का काम किया है। कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए राहुल गांधी और कांग्रेस ने राजनीति करने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने इस लड़ाई को पटरी से उतारने के लिए अथक परिश्रम किया है| पात्रा ने कहा कि,'योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया।




बता दें कि आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  COVID-19 पर एक व्हाइट पेपर जारी किया|कोविड पर व्हाइट पेपर जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि,''श्वेत पत्र का उद्देश्य सरकार पर उंगली उठाना नहीं, बल्कि देश को तीसरी लहर के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए है। देश में तीसरी लहर आने वाली है इसलिए हम सरकार से फिर कह रहें कि उनको इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए| 




 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार को चेताया है| राहुल गांधी ने कहा कि,''"दूसरी लहर में हुई गलतियों को सरकार को ठीक करना होगा। पूरा देश जनता है कि तीसरी लहर आएगी, इसी लिए हम एक बार फिर कह रहे हैं कि सरकार को उसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए।"हमारा उद्देश्य सरकार को सलाह देने का है। जिससे कि पहली और दूसरी लहर के बीच जो गलतियां हुई वह दूसरी और तीसरी लहर के बीच ना हो।  




दूसरी लहर के दौरान 90% लोगों को बचाया जा सकता था, उनकी जान सुविधाओं के अभाव में गई, उन्हें समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली, उन्हें इलाज नहीं मिल पाया,जो दुर्भाग्यपूर्ण है| कोरोना की दूसरी लहर में 90% से ज्यादा लोगों की मौत सही समय पर ऑक्सीजन और इलाज ना मिलने की वजह से हुई है| सिस्टम की नाकामी के कारण किसी की मौत ना हो। "




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि,''कोरोना की समस्या आप सभी जानते हैं; देश को जो दर्द पहुंचा, लाखों लोगों की मृत्यु हुई; कोरोना ने क्या किया है यह पूरा देश जानता है; हमने यह श्वेत पत्र डिटेल में तैयार किया है और इस श्वेत पत्र के दो तीन लक्ष्य हैं| इस श्वेत पत्र का लक्ष्य किसी पर ऊँगली उठाना नहीं है, इसका लक्ष्य ये नहीं है कि सरकार ने कुछ गलत किया; हम गलती की तरफ इशारा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि आने वाले समय में इन गलतियों को ठीक करना करना होगा|




राहुल गांधी ने कहा कि,''"''पूरा देश जानता है कि दूसरी लहर से पहले हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स ने दूसरी लहर की बात की थी; उस समय जो कार्य सरकार को करने थे, जो व्यवहार होना चाहिए था, वह नहीं रहा और पूरे देश को दूसरी लहर का असर सहना पड़ा| आज हम फिर से वहीं खड़े हैं; पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने वाली है; वायरस म्यूटेट कर रहा है और तीसरी लहर आएगी ही; इसलिए हम एक बार फिर कह रहे हैं कि सरकार को तीसरी लहर को लेकर पूरी तैयारी करनी चाहिए|



जो काम और जिन आवश्यकताओं की पूर्ति दूसरी लहर में नहीं की गयी वो सभी काम तीसरी लहर में बिलकुल किये जाने चाहिए; चाहे वह हॉस्पिटल बेड्स की आवश्यकता हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑक्सीजन, दवाइयों की आवश्यकता हो| पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आएगी|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि,''हमने व्हाइट पेपर विस्तृत में तैयार किया है इसका लक्ष्य ये नहीं कि सरकार ने विभिन्न गलतियां की। बल्कि देश को तीसरी लहर के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए है। देश में तीसरी लहर आने वाली है इसलिए हम सरकार से फिर कह रहें कि उनको इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए| 



व्हाइट पेपर का लक्ष्य तीसरी लहर के लिए तैयारी है ताकि तीसरी लहर जब आए तब लोगों को आसानी से ऑक्सीजन, दवाईयां , अस्पताल में बेड मिल जाएं। कोरोना सिर्फ बायोलॉजिकल बीमारी नहीं है बल्कि इकोनॉमिकल सोशल बीमारी है इसलिए सरकार को गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देनी की जरूरत है| राहुल गांधी ने कहा कि,''ऑक्सीजन की कमी के कारण बहुत लोगों की मुत्यु हुई है। पीएम मोदी के आंसू इन परिवारों के आंसू नहीं मिटा पाए। वो सब परिवार जानते हैं कि पीएम के आंसू उन्हें नहीं बचा पाता लेकिन ऑक्सीजन जरूर बचा पाता|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।