नई दिल्ली : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने एक वर्ष से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) को खत्म करने का ऐलान कर दिया है|सरकार की तरफ से गुरुवार सुबह आधिकारिक चिट्ठी मिलने के बाद गुरुवार दोपहर को किसानों की मीटिंग हुई जिसके बाद किसानों का आंदोलन ख़त्म करने का ऐलान कर दिया गया है| किसान दिल्ली बॉर्डर 11 दिसंबर तक खाली कर देंगे|
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि,'' हमने फैसला किया है कि 11 दिसंबर को हमारे किसान आंदोलन स्थल से उठेंगे|
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि,',''जीत का ऐलान हो गया है। 11 तारीख को हम सभी धरने समाप्त कर रहे हैं। सरकार ने जो वादे किए हैं उसके मुताबिक हम आज के आंदोलन को स्थगित कर रहे हैं। हर महीने उसकी समीक्षा करते रहेंगे। अगर सरकार अपने वादों से हिलती है तो दोबारा से आंदोलन करने पर विचार करेंगे|
बैठक संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सदस्यीय समिति के सदस्य अशोक धवले ने बैठक से पहले कहा था कि,'सरकार की ओर से आधिकारिक चिट्ठी मिली है। जिसे SKM की बैठक में रखा जाएगा और पढ़ाया जाएगा। जिसके बाद आगे फैसला लिया जाएगा|
बैठक से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि,''सरकार की ओर से जो चिट्ठी मिली है उसे पहले हम सही से पढे़ंगे। उसका अर्थ क्या है वो समझ कर हमारे 5 लोग हैं वो आपको जवाब देंगे। अगर हेरा फेरी होगी तो फिर हम यहीं हैं, कोई कहीं नहीं जाएगा|