मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली में बड़ा हादसा: हयात होटल के पास कार पर पलटा गिट्टी से भरा ट्रक, पति - पत्नी की मौत, 6 साल की बच्ची घायल

नई दिल्‍ली: दिल्ली के आरके पुरम में हयात होटल के पास कार पर ट्रक पलटने से कार में सवार पति -पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई| हयात होटल के पास कार पर ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 3 लोग घ…

दिल्ली में बड़ा हादसा: हयात होटल के पास कार पर पलटा गिट्टी से भरा ट्रक, पति - पत्नी की मौत, 6 साल की बच्ची घायल
दिल्ली में बड़ा हादसा: हयात होटल के पास कार पर पलटा गिट्टी से भरा ट्रक, पति - पत्नी की मौत, 6 साल की बच्ची घायल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  दिल्ली के आरके पुरम में हयात होटल के पास कार पर ट्रक पलटने से कार में सवार पति -पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई| हयात होटल के पास कार पर ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इनमें से माता-पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी 6 साल की बच्ची बुरी तरह घायल है। 



यह सड़क हादसा देर रात पुलिस थाना आरके पुरम में रिंग रोड पर हुआ। तेज रफ़्तार गिट्टी भरा से भरा ट्रक पहले रोड डिवाइडर से टकराया और फिर कार पर जा गिरा। कार के अंदर तीन लोग कुचल गए। मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवानों ने मनीष शर्मा और उनकी पत्नी शिप्रा को एम्स में स्थानांतरित कर दिया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी 6 साल की बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।



दिल्ली पुलिस ने बताया,''आर.के. पुरम में हयात होटल के पास कार पर ट्रक के पलट जाने से माता-पिता के साथ कार में सवार 6 साल की बच्ची बच गई, जबकि उसके माता-पिता की मौत हो गई|



भीकाजी कामा फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी ने बताया, “हमने देखा की कार में माता-पिता और बच्ची है। माता-पिता की हालत देखकर गंभीर लग रही थी। हमें बचाव कार्य में डेढ़ घंटे से ज़्यादा लगा है।”



दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, कार के ट्रक की चपेट में आने से वह बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई| वहीं, कार और ट्रक को हटाने के लिए तत्‍काल जेसीबी मशीन की मदद ली गई| साथ ही पुलिस ने बताया कि ट्रक में रोड़ी भरी हुई थी| कार में सवार परिवार को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी क्‍योंकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई थी और कार का कोई भी डोर नहीं खुल रहा था|



दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ है| वहीं, हादसे की सूचना के बाद दिल्‍ली पुलिस और भीकाजी कामा फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी तत्‍काल मौके पर पहुंच गए थे|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।