मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“आज तो दोस्त भी भाग जाते हैं लेकिन राहुल गांधी रिश्ता निभाते हैं”: संजय राउत ने राहुल गांधी की जमकर की तारीफ

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संजय राउत को फोन करके उनके हालचाल जाना| इसके बाद संजय राउत…

“आज तो दोस्त भी भाग जाते हैं लेकिन राहुल गांधी रिश्ता निभाते हैं”: संजय राउत ने राहुल गांधी की जमकर की तारीफ
“आज तो दोस्त भी भाग जाते हैं लेकिन राहुल गांधी रिश्ता निभाते हैं”: संजय राउत ने राहुल गांधी की जमकर की तारीफ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संजय राउत को फोन करके उनके हालचाल जाना| इसके बाद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी की तारीफ की है| बता दें, राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर टिप्पणी की थी| जिससे शिवसेना खफा हो गई थीं| सावरकर पर मतभेद के बीच संजय राउत ने राहुल गांधी की तारीफ की और सच्चा दोस्त बताया है जबकि भाजपा के नेताओं पर निशाना साधा है।



संजय राउत ने सोमवार को कहा कि ,''राहुल गांधी एक ऐसे शख्स हैं जो वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोस्त की तरह जुड़े रहते हैं. बीजेपी में भी मेरे दोस्त हैं लेकिन जब मैं जेल में था तो वो खुश थे, ये मुगलकाल की राजनीति है| राउत ने कहा कि ,"आज तो दोस्त भी भाग जाते हैं लेकिन राहुल गांधी रिश्ता निभाते हैं"|



संजय राउत ने कहा कि ,''भारत जोड़ो यात्रा के बीच अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद राहुल गांधी ने कल मुझे फोन किया और उन्होंने मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा|  राउत ने कहा कि ,''उन्होंने (राहुल गांधी ने) कहा कि हम आपकी भलाई के बारे में चिंतित हैं और कहा कि ध्यान रखें, हम फिर से साथ काम करेंगे|



शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ,''कुछ मुद्दों पर भारी मतभेद के बावजूद अपने राजनीतिक सहयोगी से पूछताछ करना इंसानियत की निशानी है!



राउत ने कहा कि ,'भारत जोड़ो यात्रा के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान, राहुल गांधी जी ने मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए कल फोन किया। उन्होंने मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा, कहा 'हमें आपकी चिंता थी'|



राउत ने कहा कि ,'मैं एक राजनीतिक सहयोगी के दर्द को महसूस करने की उनकी सहानुभूति की सराहना करता हूं|   राजनीतिक सहयोगी को झूठे मामले में फंसाया गया और 110 दिनों तक जेल में प्रताड़ित किया गया|  राजनीतिक कटुता के दौर में ये दुर्लभ होते जा रहे हैं|  राहुल जी अपनी यात्रा में प्रेम और करुणा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसलिए इसे व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।