मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उदयपुर: घर में मिले एक ही परिवार के छह लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे, हत्या या सामूहिक आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा इलाके में एक ही परिवार के 6 सदस्य मृत पाए गए। मृतकों में 4 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल है| घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…

उदयपुर: घर में मिले एक ही परिवार के छह लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे, हत्या या सामूहिक आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस
उदयपुर: घर में मिले एक ही परिवार के छह लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे, हत्या या सामूहिक आत्महत्या...जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा इलाके में एक ही परिवार के 6 सदस्य मृत पाए गए। मृतकों में 4 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल है| घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। हत्या या सामूहिक खुदकुशी?.... पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



मामला गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है। मृतकों की पहचान प्रकाश गमेती और उसकी पत्नी दुर्गा के रूप में हुई है। चारों बच्चों का नाम गंगाराम (3-4) महीने, गणेश (8 साल), पुष्कर (5 साल) और रोशन (3 साल) है|



वारदात की जानकारी पुलिस को प्रकाश के भाई ने दी| प्रकाश के घर के सामने उसके छोटे भाई दुर्गाराम का घर है। जब सुबह करीब 9 बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो भाई को शक हुआ। उसने दरवाजे को खोलकर देखा तो अंदर शव पड़े मिले।  



तीन बच्चे फंदे पर लटके मिले हैं। जबकि महिला अपने 3-4 महीने के बच्चे के साथ फर्श पर मृत मिली है। पुलिस को शक है कि आर्थिक तंगी के कारण प्रकाश ने बच्चों को फंदे से लटकाया| उसके बाद खुद पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। 



गांव के सरपंच ने कहा कि,''आज सुबह मैं पंचायत आया तो पता चला कि गोगुंदा क्षेत्र में एक घटना हुई है। एक परिवार के सभी छह सदस्य घर के अंदर मृत पाए गए, पुलिस को सूचित किया गया और जांच शुरू की गई।



ASP कुंदन कांवरिया ने कहा, "एक घर से ही शव बरामद किए गए हैं, दंपत्ति के 4 बच्चे हैं। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि पारिवारिक विवाद का मामला हो सकता है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।"



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।