मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र : फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेंगे जेल में बंद MLA नवाब मलिक और अनिल देशमुख, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत

नई दिल्ली: Maharashtra political turmoil: जेल में बंद राकांपा विधायक नवाब मलिक (Nawab Malik) और अनिल देशमुख गुरुवार (Anil Deshmukh) को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेंगे| बुध…

महाराष्ट्र : फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेंगे जेल में बंद MLA नवाब मलिक और अनिल देशमुख, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत
महाराष्ट्र : फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेंगे जेल में बंद MLA नवाब मलिक और अनिल देशमुख, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Maharashtra political turmoil: जेल में बंद राकांपा विधायक नवाब मलिक (Nawab Malik) और अनिल देशमुख गुरुवार (Anil Deshmukh) को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेंगे| बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद राकांपा नेताओं नवाब मलिक और अनिल देशमुख को कल महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी।



नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने बुधवार को ही उद्धव ठाकरे सरकार के फ्लोर टेस्ट में वोट डालने की अनुमति मांगने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी थी|  सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की अर्ज़ी को मंजूर कर ली| 



 महाराष्ट्र विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कल महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि कल फ्लोर टेस्ट कराया जा सकता है। कोर्ट इसपर रोक नहीं लगा रहा।



सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की याचिका पर नोटिस जारी किया और कहा कि कल का शक्ति परीक्षण वर्तमान याचिका के परिणाम के अधीन होगा। कोर्ट उनकी याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।



https://www.thevirallines.net/india-news-sc-hearing-on-maharashtra-govt-s-plea-challenging-governors-direction-for-floor-test-in-assembly-on-thursday


 उथल-पुथल के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की |मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कल यानी 30 जून को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया। शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची , जहां आज यानी बुधवार को फ्लोर टेस्ट पर वकीलों ने 3 घंटे से अधिक दलीलें पेश कीं।



सभी पक्षों की ओर से दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि फ्लोर टेस्ट गुरुवार को ही होगा| सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के फैसले को सही ठहराया और शक्ति परीक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन फ्लोर टेस्ट को लेकर कुछ शर्तें भी लगाई हैं| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कल फ्लोर टेस्ट का नतीजा 11 जुलाई की सुनवाई के अधीन होगा|


https://www.thevirallines.net/india-news-uddhav-thackeray-are-in-a-hopeless-minority-within-the-party-itself-forget-the-house-says-shinde-s-counsel-in-sc




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।