मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख ने मंगलवार को बताया कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बात कर रही है| मुंबई में शरद पवार ने कहा,' हम गोवा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं|
उन्होंने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है| पवार ने कहा कि गोवा में बदलाव की जरूरत है और बीजेपी सरकार को बदलने की जरूरत है.पवार ने कहा, 'तृणमूल, एनसीपी और कांग्रेस के बीच चर्चा हो रही है| हमने सीटों को लेकर अपनी पसंद दी है| इस बारे में फैसला जल्द ही सामने आएगा|'
गोवा में 14 फरवरी को वोट डाले जाने हैं| गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी क?? एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। गोवा के साथ ही पंजाब और उत्तराखंड में भी एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किए जाएंगे।
बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।