मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा,'उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आने वाला है| स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने पर मुंबई में शरद पवार ने कहा,''उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आने वाला है, आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी को सहयोग देने की बात कही और उनके साथ ही 13 MLA समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं|
शरद पवार ने कहा,'उत्तर प्रदेश में हम समाजवादी पार्टी और अन्य छोटी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं| 'पवार ने कहा कि यूपी में हम सपा और छोटी पार्टियों से चर्चा के बाद कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे| पवार ने कहा, 'यूपी में मैं और अखिलेश यादव साथ प्रचार करेंगे|
'यूपी की योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के एसपी ज्वाइन करने को लेकर पवार ने कहा, 'यूपी में स्थिति बदल रही है| आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार और पार्टी से इस्तीफा दिया और 13 विधायक उनके साथ जा रहे हैं| आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि और भी लोग बीजेपी छोड़ेंगे|
शरद पवार ने मंगलवार को बताया कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बात कर रही है| उन्होंने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है| शरद पवार ने कहा,' हम गोवा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं|
हालांकि कांग्रेस ने इस बात से इनकार किया है कि उसकी गोवा में गठबंधन के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनजी की पार्टी (NCP) से चर्चा चल रही है| कांग्रेस नेता आर. गुंडूराव ने कल कहा था, 'तृणमूल के साथ कोई गठबंधन या चर्चा नहीं हो रही है| तृणमूल के प्रयासों के बावजूद कांग्रेसने यह स्पष्ट कर दिया है कि गोवा में टीएमसी का पूरा दृष्टिकोण और प्रयास, पहले दिन से नकारात्मक ही रहा है इसका उद्देश्य बीजेपी के बजाय कांग्रेस पर निशाना साधना है|' गुंडूराव ने कहा था, 'उन्होंने हमारे विधायकों को खरीदा और अब वे उन्हें सीट देने के लिए गठबंधन चाहते हैं| '
बता दें कि,'' गोवा में 14 फरवरी को वोट डाले जाने हैं| गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। गोवा के साथ ही पंजाब और उत्तराखंड में भी एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किए जाएंगे।
बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।