नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| पिछले 24 घंटों में भारत में 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है|
21 जुलाई को ये नए केस सामने आने के बाद से देश में कोरोनावायरस के कुल 11,55,191 मामले हो गए हैं, वहीं देश में कुल मौत का आंकड़ा 28084 पर पहुंच गया है| अब तक देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 7,24,578 हो चुकी है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,'भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 37,148 मामले और 587 मौतें रिपोर्ट हुईं।कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,55,191 हो गई है, जिसमें 4,02,529 सक्रिय मामले, 7,24,578 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 28084 मौतें शामिल हैं|