मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दुख है कि अमर जवान ज्योति आज बुझा दी जाएगी, कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते': राहुल गांधी

नई दिल्ली: दिल्‍ली में इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ आज,21 जनवरी से बंद हो जाएगी| अब यह मशाल नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) की मशाल के साथ मिल जाएगी| इंडिया गेट पर बने '…

दुख है कि अमर जवान ज्योति आज बुझा दी जाएगी, कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते': राहुल गांधी
दुख है कि अमर जवान ज्योति आज बुझा दी जाएगी, कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते': राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्‍ली में इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ आज,21 जनवरी से बंद हो जाएगी| अब यह मशाल नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) की मशाल के साथ मिल जाएगी| इंडिया गेट पर बने 'अमर जवान ज्योति' को हटाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपना विरोध जताया है| राहुल गांधी ने कहा,'' कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं…हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे|



हम अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे

राहुल गांधी ने ट्वीट किया- , बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं… हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएँगे!




कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''"शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले

वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा"

शहीदों की याद में जलाई गई अमर जवान ज्योति से देशवासियों की भावना जुड़ी है, इसको बुझाने वाले ये याद रखें कि करोड़ों भारतीयों के दिल से

आप इस लौ को कभी नहीं बुझा पाओगे

अमर जवान ज्योति फिर से जलाएंगे


अमर जवान ज्योति को बुझाकर वीर जवानों की शहादत का अपमान कर रहे हैं: आम आदमी पार्टी

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी इसका विरोध किया है। संजय सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, मोदी जी आप “न किसान के हैं न जवान के”। 1971 के भारत-पाक युद्ध में हमारे जवानों ने अपनी शहादत दी। उनकी याद में 50 वर्षों से ये “अमर जवान ज्योति” जल रही है। आप उस ज्योति को बुझाकर वीर जवानों की शहादत का अपमान कर रहे हैं। ये देश आपको माफ नहीं करेगा।



ये राष्ट्रीय त्रासदी और इतिहास को मिटाने की कोशिश है:मनीष तिवारी

कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने कहा,'''भारत के लोगों के अंतरात्मा और उनकी मानसिकता में अमर जवान ज्योति की अपनी एक विशेष स्थान है इसलिए अमर जवान ज्योति की लौ को बुझाकर इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्योति में मिलाए जा रहा है ये राष्ट्रीय त्रासदी और इतिहास को मिटाने की कोशिश है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।