मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“...जीवन साथी का बिछुड़ जाना कितना कष्टदायक है” , सोनिया गांधी का संतोख सिंह चौधरी के निधन पर उनकी पत्नी के नाम शोक संदेश

नई दिल्ली/जालंधर: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कांग्रेस नेता और जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को ‘भारत ज…

“...जीवन साथी का बिछुड़ जाना कितना कष्टदायक है” , सोनिया गांधी का संतोख सिंह चौधरी के निधन पर उनकी पत्नी के नाम शोक संदेश
“...जीवन साथी का बिछुड़ जाना कितना कष्टदायक है” , सोनिया गांधी का संतोख सिंह चौधरी के निधन पर उनकी पत्नी के नाम शोक संदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/जालंधर: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कांग्रेस नेता और जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से  निधन हो गया, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई| वह 76 वर्ष के थे| कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमलजीत कौर को पत्र लिखकर शोक जताया। सोनिया गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं आपके और आपके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा,- प्रिय श्रीमती कमलजीत कौर जी,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आपके पति श्री संतोख सिंह चौधरी जी के कांग्रेस की ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन का समाचार पाकर मुझे बहुत अफसोस हुआ। 



सोनिया गांधी ने कहा,''मैं समझ सकती हूं कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ ख़ास तौर से आपके लिए अनेक दशकों के दाम्पत्य जीवन में साथ रहने के बाद इस आयु में अचानक जीवन साथी का बिछुड़ जाना कितना कष्टदायक है । फिर भी नियति के विधान को स्वीकार करना पड़ता है और सहना पड़ता है। 



सोनिया गांधी ने लिखा- मुझे विश्वास है कि इस पीड़ा को आप इसी दृष्टि से झेलने का प्रयास करेंगी । वे कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहे, जीवन भर कांग्रेस के सिद्धांतो और आदर्शों पर चलते हुए पार्टी और समाज-सेवा की। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। इन पीड़ा के क्षणों में मैं आपके और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।



भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'हार्ट अटैक' से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि 



वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।



प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा,''जालंधर सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। श्री संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।



राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।