मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर 45 वर्षीय शख़्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है| बस्ती की थाना दुबौलिया पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लि…

बस्ती: टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर 45 वर्षीय शख़्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
बस्ती: टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर 45 वर्षीय शख़्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है| बस्ती की थाना दुबौलिया पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया| आरोपी शख़्स बच्ची के गांव का ही रहने वाला है|  12 जनवरी को शाम तकरीबन 7:00 बजे पड़ोसी मिट्ठू लाल टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा| बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इस घटना की सूचना पीड़ित परिजनों ने पुलिस को दी| पीड़िता बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मिट्ठू लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पड़ोसी मिट्ठू लाल (45) ने गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे अपने पड़ोस की 5 वर्ष की बच्ची, जो ठंड के कारण अलाव के पास बैठकर आग सेक रही थी, टाफी खिलाने के बहाने बगल के ही झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया| बच्ची के शोर मचाने पर मिट्ठू लाल उसे छोड़कर भाग गया। 



बच्ची की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मासूम बच्ची ने अपनी मां से कहा कि वे (मिट्ठू लाल ने) मेरे साथ गलत हरकत कर रहे थे |  मां उलाहना देने पहुंची तो मिट्ठू लाल ने ऐसी किसी हरकत से इंकार कर दिया और गाली गलौज किया|  मिट्ठू लाल ने कहा ऐसा कुछ नहीं हुआ| उसकी बेटी झूठ बोल रही है। 



ठंड के मौसम के कारण शाम को पीड़िता की मां थाने नहीं पहुंच पाई | दूसरे दिन पुलिस को थाने जाकर तहरीर दी | पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 10/2023 धारा 376, 511 IPC व 5m/6 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया | 



पुलिस ने बताया कि,''आज शनिवार को मिट्ठू लाल पुत्र खिस्सू हरिजन उर्फ राम आसरे निवासी ग्राम बरगदहिया थाना दुबौलिया को करीब 11:35 बजे दुबौलिया बाजार में बंजरिया मोड को जाने वाली सड़क पर गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।