मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दशहरा के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का राष्ट्र के नाम शुभ संदेश, शासक के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं

नई दिल्ली: दशहरा उत्सव के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभ संदेश दिया है| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''अन्याय पर न…

दशहरा के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का राष्ट्र के नाम शुभ संदेश, शासक के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं
दशहरा के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का राष्ट्र के नाम शुभ संदेश, शासक के जीवन में अहंकार और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दशहरा उत्सव के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभ संदेश दिया है| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अंहकार पर विवेक के विजय के सूचक दशहरा के पावन पर्व के शुभ अवसर पर कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी जी का राष्ट्र के नाम शुभ संदेश। दशहरे पर अपने संदेश में सोनिया गांधी ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं.





कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने दशहरा पर्व की लोगों को बधाई देते हुए रविवार को कहा कि विजय दशमी का सबसे बड़ा संदेश यह है कि शासन में लोग सर्वोपरि हैं और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है|




कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा कि दशहरा अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विवेक की जीत का प्रतीक है| नौ दिन की पूजा के बाद यह किसी भी स्थिति में कर्तव्यों को पूरा करने का प्रण लेकर आता है|


सोनिया गांधी ने कहा, “शासन में जनता सर्वोपरि है और एक शासक की जिंदगी में अहंकार, झूठ और वादाखिलाफी की कोई जगह नहीं है| यह विजय दशमी का सबसे बड़ा संदेश है| कांग्रेस की अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि यह दशहरा लोगों की जिंदगियों में न सिर्फ खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आएगा, बल्कि उनमें सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करेगा|




उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार के दौरान खुद को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखें और कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें.|



दशहरा उत्सव के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं| राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ। #HappyDussehra| कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दशहरे के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।