नई दिल्ली: अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अरबपति निवेशक की आलोचना करते हुए कहा कि वह व्यक्ति जिसने बैंक ऑफ इंग्लैंड को तोड़ा और एक व्यक्ति, जिसे आर्थिक युद्ध अपराधी के रूप में नामित किया गया है। अब भारतीय लोकतंत्र को तोड़ने की इच्छा जताई है।
शुक्रवार को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, " एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे PM मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे|"
ईरानी ने कहा,''उन्होंने (जॉर्ज सोरोस) ऐलान किया है कि वे हिन्दुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिन्दुस्तान के हितों का नहीं उनके हितों की रक्षा करेंगे। इसका मुंह तोड़ जवाब हर भारतीय को देना चाहिए| मंत्री ने कहा,“उनके बयानों से यह स्पष्ट है कि उन्होंने पीएम मोदी जैसे नेताओं को निशाना बनाने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक की फंडिंग की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण है, ”।
दरअसल, गुरुवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में सोरोस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिजनेस टाइकून और करीबी सहयोगी गौतम अडानी के शेयर संकट से कमजोर हो जाएंगे, देश में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान के लिए "दरवाजा खोलेंगे"।
अरबपति ने कहा कि मोदी को अडानी के औद्योगिक साम्राज्य में धोखाधड़ी और स्टॉक में हेरफेर के आरोपों पर विदेशी निवेशकों और संसद के सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी की चुप्पी भारत की संघीय सरकार पर उनकी पकड़ को काफी कमजोर कर देगा| बहुत जरूरी संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने के दरवाजा खोल देगा। उन्होंने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि भारत में एक लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा।