मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से नहीं मिली राहत| मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, शोविक…

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, 20 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से नहीं मिली राहत| मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और अन्य की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ाई|




बता दें कि ड्रग्स की खरीद को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और 18 अन्य आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि खत्म हो रही थी। पिछली सुनवाई में विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत की अवधि को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया था|



बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के मामले में 9 सितंबर से ही रिया चक्रलर्ती न्यायिक हिरासत में है|मालूम हो कि,'बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई थी| यह आत्महत्या का मामला है| सीबीआई द्वारा गठित एम्स पैनल की रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह आत्महत्या का मामला है। एम्स ने रिपोर्ट में किसी भी तरह की हत्या की बात से इनकार किया है।




 दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को शनिवार को खारिज करते हुए इसे 'फंदे से लटक कर खुदकुशी' का मामला बताया था|अपनी रिपोर्ट में फॉरेंसिक टीम ने सुशांत की मौत को आत्महत्या के रूप में इंगित किया है और इस प्रकार से अभिनेता के परिवार और उनके वकील द्वारा उन्हें जहर दिए जाने और गला घोंटकर मारने जैसे किए गए दावों को खारिज कर दिया गया है।




सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एम्स की रिपोर्ट पर (जिसमें इसे आत्महत्या बताया गया) मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा, 'मुझे आश्चर्य नहीं हुआ, कूपर अस्पताल की टीम का भी ये ही निष्कर्ष था| परमबीर सिंह ने कहा है कि सच तो सामने आता है, मामले में जो सच था वो सामने आ गया| मुंबई पुलिस का रुख सही साबित हुआ है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।