मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Sushant Singh Rajput Death Case: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुशांत मामले में CBI करेगी जांच, कहा- पटना में दर्ज FIR सही थी

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। महाराष्ट्र राज्य…

Sushant Singh Rajput Death Case: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुशांत मामले में CBI करेगी जांच, कहा- पटना में दर्ज FIR सही थी
Sushant Singh Rajput Death Case: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुशांत मामले में CBI करेगी जांच, कहा- पटना में दर्ज FIR सही थी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। महाराष्ट्र राज्य ने आदेश को चुनौती देने से इनकार किया।




सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की पटना से मुंबई केस ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ने कहा कि,''पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। महाराष्ट्र राज्य ने आदेश को चुनौती देने से इनकार कर दिया|



सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि,''सुशांत सिंह राजपूत एक प्रतिभाशाली अभिनेता थे और उनकी पूरी क्षमता का एहसास होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। कई लोग उत्सुकता से जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं ताकि अटकलों पर लगाम लगाई जा सके|



सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिह राजपूत की मौत के संबंध में सिर्फ एक आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है, इसके अलावा उनके पास जांच की सीमित शक्तियां हैं, जबकि बिहार पुलिस द्वारा दर्ज किया गया मामला एक पूर्ण प्राथमिकी है, जिसे पहले ही सीबीआई को भेजा जा चुका है।





सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, "आज सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़े स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि मुंबई पुलिस ने जो जांच की थी उसका दायरा बहुत सीमित था|




विकास सिंह ने कहा, "कोर्ट ने सबसे बड़ी बात ये कही है कि हम CBI जांच को अपने कोर्ट का भी स्टैम्प दे रहे हैं और कोर्ट की तरफ से भी कह रहे हैं कि जांच CBI से होनी चाहिए। कोर्ट ने ये भी कहा है कि कोई भी मामला जो सुशांत सिंह से जुड़ा है अगर उसमें कोई FIR दर्ज होती है तो वो जांच भी CBI ही करेगी




सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले पर SC द्वारा CBI जांच का आदेश देने पर बिहार DGP ने कहा,''मैं बहुत खुश हूं ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है उससे 130 करोड़ जनता के दिल में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लिए जो आस्था थी वो और ज्यादा दृढ़ हुई है|




सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार नीरज सिंह बबलू ने कहा,''हम परिवार की तरफ से उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं। अब उम्मीद है कि CBI जांच होगी तो निश्चित रूप से सुशांत को न्याय मिलेगा|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।