मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अचानक किया गया लॉकडाउन 'असंगठित वर्ग' के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ, राहुल गांधी का एक बार फिर मोदी सरकार पर वार

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों और GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर है| कांग्रेस क…

अचानक किया गया लॉकडाउन 'असंगठित वर्ग' के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ, राहुल गांधी का एक बार फिर मोदी सरकार पर वार
अचानक किया गया लॉकडाउन 'असंगठित वर्ग' के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ, राहुल गांधी का एक बार फिर मोदी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों और GDP में हुई भारी गिरावट को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर है|  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है| राहुल गांधी ने बुधवार को लॉकडाउन को लेकर वीडियो जारी किया|



राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा-अचानक किया गया लॉकडाउन असंगठित वर्ग के लिए मृत्युदंड जैसा साबित हुआ। वादा था 21 दिन में कोरोना ख़त्म करने का, लेकिन ख़त्म किए करोड़ों रोज़गार और छोटे उद्योग। मोदी जी का जनविरोधी 'डिज़ास्टर प्लान' जानने के लिए ये वीडियो देखें।




राहुल गांधी ने कहा,'' लॉकडाउन कोरोना पर नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के गरीबों, युवाओं के भविष्य, मजदूर किसान और छोटे व्यापारियों और हमारी असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था। हमें इस बात को समझना होगा और इस आक्रमण के खिलाफ खड़ा होना होगा|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,''लघु और मध्यम उद्योग को कोरोना जैसे आर्थिक संकट से बचाने के लिए राहत पैकेज की आवश्यकता थी। मगर केंद्र सरकार ने लघु और मध्यम उद्योग के लिए कुछ नहीं किया। सरकार ने सिर्फ 15-20 अमीर उद्योगपति मित्रों के लिए टैक्स माफी का काम किया। राहुल गांधी ने कहा,'लॉकडाउन हिंदुस्तान के गरीबों, हमारे युवाओं के भविष्य, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर किया गया प्रहार था। भाजपा ने आक्रमण कर हमारी असंगठित अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। इस आक्रमण के खिलाफ देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,''कोरोना के नाम पर असंगठित क्षेत्र पर एक हमला किया गया। बिना नोटिस के लॉकडाउन करके रोज कमाने-खाने वालों पर करारा प्रहार किया गया। भाजपा का हर हमला पिछले हमलों से भी खतरनाक साबित हुआ है।प्रधानमंत्री के 21 दिन की लड़ाई के झूठ ने असंगठित क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी को 21 दिन में तोड़ दिया। अनियोजित लॉकडाउन ने जनता की जिंदगी को बचाने की बजाय तबाह करने का काम किया।




एक भयावह आर्थिक संकट से जनता को निजात दिलाने के लिए न्याय जैसी योजना लागू करके तत्काल आर्थिक सहायता पहुंचाने की जरूरत थी। लेकिन अहंकारी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की जन-हितैषी मांग को बार-बार ठुकराया। असंगठित क्षेत्र पर तीसरा हमला कोरोना के नाम पर किया गया था। गरीब लोग स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस के लोग रोज कमाते और खाते हैं। आपने बिना किसी नोटिस के लॉकडाउन करके इनके ऊपर आक्रमण किया है




लॉकडाउन खुलने का समय आया, कांग्रेस पार्टी ने बार-बार सरकार से गरीबों की मदद करने, न्याय जैसी योजना लागू करने, नगद सहायता देने की बात कही। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया|लॉकडाउन कोरोना पर नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के गरीबों, युवाओं के भविष्य, मजदूर किसान और छोटे व्यापारियों और हमारी असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण था। हमें इस बात को समझना होगा और इस आक्रमण के खिलाफ खड़ा होना होगा 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।