मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के ट्रैक्टर रैली पर हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- हम कोई आदेश पारित नहीं करेंगे, पुलिस ही करे फैसला

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन और गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर दोहराया है कि…

सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के ट्रैक्टर रैली पर हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- हम कोई आदेश पारित नहीं करेंगे, पुलिस ही करे फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के ट्रैक्टर रैली पर हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- हम कोई आदेश पारित नहीं करेंगे, पुलिस ही करे फैसला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन और गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली  को लेकर दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर दोहराया है कि किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर फैसला दिल्ली पुलिस ही करे|




सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि,' गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या किसी अन्य तरह के विरोध के खिलाफ केंद्र सरकार की याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं करेगा। सीजेआई ने कहा कि "हमने कहा है कि यह पुलिस को तय करना है। हम आदेश पारित नहीं करने वाले हैं।आप कार्रवाई करने के अधिकारी हैं।



सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के खिलाफ अपनी याचिका वापस लेने के लिए कहा।इसके बाद केंद्र सरकार ने याचिका वापस ले ली है।




CJI एसए बोबडे ने कहा है कि दिल्ली में प्रवेश का मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा है और पुलिस इस पर फैसला करेगी। ट्रैक्टर रैली हो या नहीं, यह पुलिस को तय करना है। हम आदेश पारित नहीं करने वाले हैं। इसका निर्णय लेने का अधिकार दिल्ली पुलिस के पास है।




सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के खिलाफ अपनी याचिका वापस लेने के लिए कहा। इसके बाद केंद्र सरकार ने टैक्टर रैली के मामले में न्यायालय से हस्तक्षेप के अनुरोध करने वाली याचिका वापस ले ली। उच्चतम न्यायालय ने 26 जनवरी की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर दायर याचिका पर कहा, ''आप प्राधिकार हैं और आपको इससे निपटना है, इसपर आदेश पारित करना अदालत का काम नहीं।''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।