मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को सही ठहराया, चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया: भाजपा

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी के कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई दोष नहीं था।सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सोमवार को के…

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को सही ठहराया, चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया: भाजपा
सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को सही ठहराया, चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया: भाजपा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी के कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई दोष नहीं था।सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सोमवार को केंद्र सरकार के 2016 के नोटबंदी के फैसले को 4-1 के बहुमत से बरकरार रखा, जिसमें ₹500 और ₹1,000 के मूल्यवर्ग के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे।



नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि,''सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को वैधानिकता को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं को अस्वीकार कर दिया है... कांग्रेस पार्टी ने भी इस पर हंगामा खड़ा किया था। नोटबंदी के अगले साल ही टैक्स कलेक्शन में 18% की वृद्धि हुई थी और 2.38 लाख शेल कंपनियां भी पकड़ी गई थीं|


रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि,' 2016 में मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले, जिसमें 500 और 1,000 के नोटों को जो डिमोनेटाइज किया था, उसकी वैधानिकता को चुनौती देने वाली सारी याचिकाओं को कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है। 



रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि,ये पूरी नीति टेरर फंडिंग, फेक करेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग आदि को रोकने के लिए की गई थी।  टेररिज्म की रीढ़ को तोड़ने में डिमोनेटाइज ने महत्वपूर्ण काम किया। यह फैसला देशहित में किया गया था और आज कोर्ट ने इस निर्णय को सही पाया है। जबकि कांग्रेस ने इसे लेकर काफी हंगामा किया था।



सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी को सही ठहराया, कहा- केंद्र की निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई खामी नहीं थी 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।