नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के रक्त और नाखून के नमूने एकत्र नहीं करने के संकेत दिए हैं।एनसीबी के शीर्ष सूत्र ने बताया, "ताजा नमूने से एक सप्ताह से अधिक समय के बाद रक्त में ड्रग्स की मौजूदगी का कभी पता नहीं लगाया जा सकता। रक्त का नमूना परीक्षण केवल तभी प्रभावी होता है जब यह एक सप्ताह के भीतर किया जाता है।"
मुंबई पुलिस की सुरक्षा में रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए शनिवार को DRDO गेस्ट हाउस पहुंचीं। शुक्रवार को रिया से सीबीआई की पूछताछ तकरीबन 10 घंटों तक चली थी। CBI की टीम शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और एक अन्य कर्मचारी केशव से फिल्म अभिनेता की मौत के मामले में पूछताछ कर रही है।
गोवा स्थित होटल व्यवसायी गौरव आर्य के वकील ने शनिवार को कहा कि वह की जांच में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गौरव को औपचारिक रूप से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने पिछले साल की कई व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक किसी को डूबी लेने के लिए ऑर्डर दे रहे हैं। इस डूबी ड्रग को गूगल केनेबिस सिगरेट के रूप में डिफाइन करता है।30 जुलाई 2019 के स्क्रीनशॉट में सुशांत की प्रेमिका रिया ने लिखा है, "डूबी की आवश्यकता है"। जिस मोबाइल के ये स्क्रीनशॉट हैं, उसके मालिक की ओर से इस मैसेज का रिप्लाई आता है कि "ले रहा हूं"।