मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाथरस गैंगरेप केस:परिजनों की सहमति के बिना पुलिस द्वारा रात 2.30 बजे पीड़िता का अंतिम संस्‍कार करने पर उठे कई सवाल? महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा-अधिकार क्यों नहीं दिया गया?

नई दिल्ली: हाथरस गैंगरेप मामले पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा कि,कल रात उत्तर प्रदेश की सरकार ने हाथरस की बेटी के साथ अन्याय किया। अगर इस परिवार को या…

हाथरस गैंगरेप केस:परिजनों की सहमति के बिना पुलिस द्वारा रात 2.30 बजे पीड़िता का अंतिम संस्‍कार करने पर उठे कई सवाल? महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा-अधिकार क्यों नहीं दिया गया?
हाथरस गैंगरेप केस:परिजनों की सहमति के बिना पुलिस द्वारा रात 2.30 बजे पीड़िता का अंतिम संस्‍कार करने पर उठे कई सवाल? महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा-अधिकार क्यों नहीं दिया गया? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  हाथरस गैंगरेप मामले पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा कि,कल रात उत्तर प्रदेश की सरकार ने हाथरस की बेटी के साथ अन्याय किया। अगर इस परिवार को या हाथरस की बेटी को न्याय देना है तो उसका एक जवाब है कि प्रधानमंत्री को यूपी के मुख्यमंत्री अजय बिष्ट से इस्तीफ़ा मांगना चाहिए| मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहती हूँ कि जिस SIT का गठन आपने किया, क्या उस SIT में इतनी ताकत है कि वो उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को बुलाए..? 



महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि,''मुख्यमंत्री को SIT के सामने जवाब देना चाहिए कि जिस तरह से इस बच्ची का बलात्कार हुआ, जिसकी रीढ़ की हड्डी टूटी, जीभ को काटकर फेंक दिया गया और आपने उस बच्ची को डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में रखा, क्यों..? सुष्मिता देव ने कहा कि,उस बच्ची को 8 दिन तक एक नॉर्मल वार्ड में रखा और सफदरजंग अस्पताल में तब पहुंचाया, जब शायद उसका अंतिम वक़्त आ चुका था। इसका दायित्व कौन लेगा? इसकी ज़िम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार को लेनी चाहिए|




महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,सिर्फ SIT, फास्ट ट्रैक कोर्ट, गिरफ़्तारी काफी नहीं है। अजय बिष्ट जी को जवाब देना चाहिए कि आपने 8 दिन तक FIR दर्ज़ क्यों नहीं की? आप उत्तर प्रदेश के गृह मंत्री हैं आपको जवाब देना चाहिए कि आपने उस बच्ची को 8 दिन तक नॉर्मल वार्ड में क्यों रखा?




सुष्मिता देव ने कहा कि,;;सबसे जरूरी सवाल यह है कि जब उसने अपनी आखिरी सांस ली, तब आप रात के अंधेरे में उसे एम्बुलेंस में डाल कर गाँव ले गए और उसके परिवार की सहमति के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया, क्यों..? आज जो विडियो आपने फ्लैश किया है, मीडिया ने फ्लैश किया है जिसमें उस बच्ची की माता जी के आँसू हमें दिख रहे हैं, जिसमें वो हाथ जोड़ कर कह रही हैं, मांग कर रही हैं कि उन्हें अंतिम संस्कार का अधिकार क्यों नहीं दिया गया?




महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,''अपनी बच्ची को घर तक ले जाने की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार ने नहीं दी, इसकी पूछताछ कौन करेगा? बलात्कारियों की पूछताछ SIT करेगी लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्दयी व्यवहार और षड्यंत्र की पूछताछ कौन करेगा? प्रधानमंत्री जवाब दें| हम सोच तक नहीं सोच सकते कि एक बच्ची का क्रियाकर्म बिना किसी रीति रिवाज के हुआ। आप क्या छिपा रहे हैं अजय बिष्ट जी? आपकी नाकामी अभी से नहीं, बल्कि तब से साबित हो रही है जब से आप मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं|




सुष्मिता देव ने कहा कि,'कल जो आपने हाथरस की बेटी के साथ किया, आपने अपनी हर हद को, हर सीमा को पार किया। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि इस मामले में न्याय तभी हो सकता है जब अजय बिष्ट जी अपनी गद्दी छोड़ दें|SIT में भगवान स्वरूप जी बैठे हैं लेकिन उन भगवान स्वरूप जी से हमारा ये सवाल है कि जो यमराज का रूप धारण करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे हैं, क्या उस यमराज के साथ आप कोई पूछताछ करेंगे..?




महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,''अगर प्रधानमंत्री जी इससे मुकर जाते हैं तो मैं कहूँगी कि हमें शर्म आती है, हर महिला के लिए शर्म की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं जो सिर्फ़ झूठे भाषण देते हैं और एक निक्कमे मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश में बैठा रखा है|




सुष्मिता देव ने कहा कि,''कांग्रेस पार्टी की यह मांग है कि अजय बिष्ट को गद्दी छोड़नी पड़ेगी और जब तक आप ऐसा नहीं करेंगे तो हम सड़कों पर उता जाएंगे और हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जी के नेतृत्व में सरकार को चैन की नींद नहीं सोने देंगे|





कांग्रेस नेता डॉ उदितराज कहा कि,''मैं ये कहना चाहता हूँ कि जब जब भाजपा की सरकार होती है, दलित उत्पीड़न बढ़ते हैं, उनकी सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है|जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर, लखीमपुर खीरी और अब हाथरस में कितने जघन्य अपराध दलितों के ऊपर हुए हैं। गुजरात के बाद में इनकी दूसरी प्रयोगशाला उत्तर भारत में शुरू हुई है। वहाँ अलपसंख्यक के साथ किया यहाँ दलितों के साथ कर रहे हैं|




डॉ उदितराज कहा कि,'ये इनकी विचारधारा है कि ये पहले क्षुद्र थे, गुलाम थे, उसी स्थिति में इन्हें वापस पहुंचा दिया जाए। ये इनकी प्रयोगशाला है कि 70-75 पहले जहां थे वहीं इनको पहुंचा दे वरना दलितों के साथ ही क्यों होता है ये सब? ऐसी कोई घटना याद नहीं आती कि रात में ताबड़ तोड़ तरीके से शव को जला दिया गया हो, तो इससे भी लगता है कि और घटनाओं से यह भिन्न है|





डॉ उदितराज कहा कि,''क्या AIIMS जैसे अस्पताल में इस तरह के असाधारण केस के लिए कोई जगह नहीं थी? ये कहा गया वहाँ कोई जगह नहीं है, जिसकी वजह से सफदरजंग में इलाज़ किया गया। जबकि AIIMS सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।