नई दिल्ली: टाटा समूह को एयर इंडिया का आधिकारिक हैंडओवर मिला। सरकारी कंपनी एअर इंडिया 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई है।टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया को टेकओवर कर लिया है। इसके बाद टाटा देश की दूसरी बड़ी एयरलाइन बन गई है। एअर इंडिया के हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन PM नरेंद्र मोदी से मिले।
निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग(DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि,''एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया आज समाप्त होती है। शेयरों को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया गया है, टैलेस प्राइवेट लिमिटेड एयर इंडिया की नई मालिक है। एयर इंडिया अब सरकार के अधीन नहीं रहा|
PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरण ने कहा कि,''हम पूरी तरह से ख़ुश हैं कि यह प्रक्रिया पूरी हो गई है और एयर इंडिया वापस से टाटा समूह के अंतर्गत आ रही है। हम सबके साथ मिलकर एयरलाइन को विश्व स्तर पर बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं|
विनिवेश विभाग के सचिव ने कहा कि एअर इंडिया को टेकओवर करने की प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है और यह डील अब बंद हो चुकी है। इसका पूरा शेयर टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जा चुका है। इसके बाद चंद्रशेखरन ने कहा कि हम इस डील से काफी खुश हैं कि एअर इंडिया टाटा ग्रुप के पास आ गई है। हम अब एक वर्ल्ड क्लास की एयरलाइंस बनाने के लिए काम करेंगे|
मेरी पहली फ्लाइट एअर इंडिया की थी- चंद्रशेखरन
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि एअर इंडिया की जिस दिन से टाटा को दिए जाने की घोषणा हुई है, 'घरवापसी' यह शब्द सभी की जुबान पर था। हम एअर इंडिया का टाटा परिवार में आने पर स्वागत करते हैं। हमारी पहली फ्लाइट एअर इंडिया ही थी जिसमें मैंने दिसंबर 1986 में यात्रा की थी। मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता। पर अब समय आगे देखने का आ गया है। मैं अपने परिवार में आपका स्वागत करते हुए टाटा ग्रुप की तरफ से यह चिट्ठी लिख रहा हूं। आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा है।
सिंधिया ने दी बधाई
विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नए मालिक को बधाई। मुझे विश्वास है कि एयरलाइंस नए विंग के तहत चमकेगी। टाटा ग्रुप महाराजा की खोई हुई चमक को प्राप्त करेगा। शुरुआती फोकस में एअर इंडिया के समय पर प्रदर्शन को लेकर काम किया जाएगा। इसकी लेटलतीफी बहुत ज्यादा इसके लिए दिक्कतें पैदा करती हैं।