नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोम??ार को आम बजट 2021 संसद में पेश किया| आम बजट को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है| बजट को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है|तेजस्वी यादव ने कहा कि,'' यह बजट देश निर्माण के लिए नहीं था बल्कि देश बेचने के लिए था।
तेजस्वी यादव ने कहा कि,'यह देश बेचने वाला बजट है।यह बजट नहीं सरकारी प्रतिष्ठानों व संपत्तियों को बेचने की सेल थी।रेल,रेलवे स्टेशन,एयरपोर्ट,लाल किला, BSNL,LIC बेचने के बाद यह बजट नहीं बल्कि अब बैंक,बंदरगाह,बिजली लाइनें,राष्ट्रीय सड़के, स्टेडियम,तेल की पाइप लाइन से लेकर वेयरहाउस बेचने का भाजपाई निश्चय है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,' आप जानते हैं कि कई संस्थानों की संपत्तियों को बेचा गया। जितनी संपत्तियां बची है उसे निजी क्षेत्र को देने की तैयारियां चल रही है। आम नागरिकों की कमर तोड दी गई। चंद लोगों का ख्याल इस बजट में रखा गया है|
आम बजट में बिहार के लिए कोई नई यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटल, राष्ट्रीय राजमार्ग, कारखाना,औद्योगिक इकाई,रेलवे लाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट नहीं बल्कि ऊपर से आम आदमी पर बोझ लाद दिया। केंद्र सरकारी प्रतिष्ठान बेच रही है फिर भी बिहार NDA के 40 में से 39 सांसद मेज थपथपा रहे थे। शर्मनाक!