मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रेहड़ी-पटरी वालों की मेहनत से देश आगे बढ़ता है: प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम स्‍वनिधि योजना’ के यूपी के लाभार्थियों से कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना' के प्रदेश लाभार्थियों से संवाद की|पीएम ने कहा कि,''मैं…

रेहड़ी-पटरी वालों की मेहनत से देश आगे बढ़ता है: प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम स्‍वनिधि योजना’ के यूपी के लाभार्थियों से कहा
रेहड़ी-पटरी वालों की मेहनत से देश आगे बढ़ता है: प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम स्‍वनिधि योजना’ के यूपी के लाभार्थियों से कहा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना' के प्रदेश लाभार्थियों से संवाद की|




पीएम ने कहा कि,''मैंने स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए ये अनुभव किया कि सभी को खुशी भी है और आश्चर्य भी है। पहले तो नौकरी वालों को लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने होते थे, गरीब आदमी तो बैंक के भीतर जाने का भी नहीं सोच सकता था। लेकिन आज बैंक खुद आ रहा है| हमारे रेहड़ी-पटरी वालों की मेहनत से देश आगे बढ़ता है। ये लोग आज सरकार का धन्यवाद दे रहे हैं, लेकिन मैं इसका श्रेय सबसे पहले बैंक कर्मियों की मेहनत को देता हूं। बैंक कर्मियों की सेवा के बिना ये कार्य नहीं हो सकता था|




पीएम मोदी ने कहा कि,आज का दिन आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कठिन से कठिन परिस्थितियों का मुकाबला ये देश कैसे करता है, आज का दिन इसका साक्षी है। कोरोना संकट ने जब दुनिया पर हमला किया, तब भारत के गरीबों को लेकर तमाम आकांक्षा व्यक्त की जा रही थी|मेरे गरीब भाई बहनों को कैसे कम से कम तकलीफ उठानी पड़े, सरकार के सभी प्रयासों के केंद्र में यही चिंता थी। इसी सोच के साथ देश ने 1 लाख 70 हजार करोड़ से गरीब कल्याण योजना शुरू की|





पीएम ने कहा कि,'आज हमारे रेहड़ी-पटरी वाले साथी फिर से अपना काम शुरू कर पा रहे हैं। आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहे हैं। 1 जून को पीएम स्वनिधि योजना को शुरू किया गया था। 2 जुलाई को ऑनलाइन पॉर्टल पर इसके लिए आवेदन शुरू हो गए थे। योजनाओं पर इतनी गति देश पहली बार देख रहा है।उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में स्ट्रीट वेंडर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। यूपी से जो पलायन होता था उसे कम करने में भी रेहड़ी-पटरी के व्यवसाय की बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पहुंचाने में भी यूपी आज पूरे देश में नंबर वन है|



उन्होंने कहा कि,''इस योजना में शुरुआत से ये ध्यान रखा गया है कि रेहड़ी-पटरी वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसलिए इस योजना में तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग सुनिश्चित किया गया। कोई कागज नहीं, गारंटर नहीं, दलाल नहीं और किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं।गरीब के नाम पर राजनीति करने वालों ने देश में ऐसा माहौल बना दिया था कि गरीब को लोन दे दिया तो वो पैसा लौटाएगा ही नहीं।  लेकिन मैं फिर कहता हूं कि हमारे देश का गरीब आत्मसम्मान और ईमानदारी से कभी भी समझौता नहीं करता है|




उन्होंने कहा कि,''पीएम स्वनिधि योजना में ऋण आसानी से उपलब्ध है और समय से अदायगी करने पर ब्याज में 7% की छूट भी मिलेगी। अगर आप डिजिटल  लेनेदेन करेंगे तो एक महीने में 100 रुपये तक कैशबैक के तौर पर वापस पैसे आपके खाते में जमा होंगे।बैंकों के जो दरवाजे आज आपके लिए खुले हैं, बैंक आज जिस तरह आपके पास खुद चलकर आ रहे हैं, ये सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों का परिणाम है।  ये उनको भी जवाब है जो कहते थे कि गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने से कुछ नहीं होगा: पीएम





पीएम मोदी ने कहा कि,''आज गरीब बैंक से जुड़ा है, अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जुड़ा है। इतनी बड़ी वैश्विक आपदा जिसके आगे दुनिया के बड़े-बड़े देशों को घुटने टेकने पड़े हैं, उस संकट से लड़ने में, जीतने में आज हमारे देश का सामान्य मानवी बहुत आगे है|कोरोना की तकलीफों का आपने जिस तरह से सामना किया है, जिस सावधानी से आप अब बचाव के नियमों का पालन कर रहे हैं, उसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। आपकी इस सजगता से देश जल्द ही इस महामारी को पूरी तरह से हराएगा: पीएम 




 यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''आज प्रदेश के 651 स्थानीय निकायों की संस्थाओं में प्रदेश के 2,74,000 पटरी व्यवसायी आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना' के अंतर्गत ऋण वितरण सुविधा से कोरोना कालखंड में अपने त्योहार और पर्व सफलतापूर्वक मना पाएंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।