मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सुशांत के परिवार को गंभीर शक है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है:वकील

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि ,''सुशांत सिंह के परिवार को निश्चित रूप से संदेह है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है| विकास सिंह ने कहा कि,''परिवार को गंभीर श…

सुशांत के परिवार को गंभीर शक है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है:वकील
सुशांत के परिवार को गंभीर शक है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है:वकील | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि ,''सुशांत सिंह के परिवार को निश्चित रूप से संदेह है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है| विकास सिंह ने कहा कि,''परिवार को गंभीर शक है कि शायद ये आत्महत्या नहीं है। हमारी FIR आत्महत्या के लिए उकसाने की थी, लेकिन अब जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं उससे लग रहा है कि ये आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं उससे गंभीर अपराध है, शायद हत्या का..




इससे पहले वकील विकास सिंह ने कहा था कि,''सुशांत सिंह की तीन बहनें मुझसे मिली और बोलीं कि मीडिया में एक कैंपेन चलाया जा रहा है उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए ताकि रिया को इससे फायदा मिले| विकास सिंह ने कहा कि,''कैंपेन के तहत दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास कोई बड़ी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता।



विकास सिंह ने कहा कि,'बता दूं ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। ये अभियुक्त को बचाने की कोशिश है। अगर ये आज के बाद नहीं रुका तो चैनलों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी|




विकास सिंह ने कहा कि परिवार इस तरह के नकारात्मक कैंपेन से बुरी तरह आहत है। यह कैंपेन उस परिवार के खिलाफ चलाया जा रहा है, जिन्होंने अपना जवान बेटा खोया है। कैंपेन सुशांत के मेंटल हेल्थ के बारे में है।विकास सिंह ने कहा, "लंबे समय से पब्लिक डोमेन में मौजूद एफआईआर स्पष्ट रूप से दिखाती है कि रिया के उनके जीवन में आने के बाद उनका मेंटल हेल्थ खराब हुआ। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि उनका जो भी इलाज चल रहा था, उसे परिवार के साथ शेयर नहीं किया गया।"





दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिह ने कवरेज को लेकर कुछ न्यूज प्रतिष्ठानों की भूमिका की आलोचना की है। विकास सिह ने दावा किया कि सुशांत के परिवार का मानना है कि यह सब उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती की छवि को सुधारने के लिए किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह कैंपने जारी रहा तो, 'जरूरी कार्रवाई' की जाएगी। 




वहीं,'' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने गुरुवार को बंटी सजदेह से पूछताछ की| बंटी सजदेह जो भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता सुहैल खान के साले भी हैं।सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं। इसमें दिवंगत अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और दिशा सालियान भी काम करती थीं। 




सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सजदेह अपना बयान दर्ज कराने के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी जानना चाहती है कि श्रुति मोदी और दिशा सालियन ने सुशांत का अकाउंट कब तक संभाला था। 




सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती गुरुवार को सीबीआई की स्पेशल जांच टीम के सामने पेश हुए। गोरखपुर से सांसद व फिल्म अभिनेता व रवि किशन  ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जल्द ही दुनिया के सामने आएगा। 




 सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर रवि किशन ने कहा कि सीबीआई जांच की रिपोर्ट जल्द ही सच सामने लाएगी। चेहरे बेनकाब होंगे और आरोपी जेल जाएंगे।मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही सारे चेहरे बेनकाब होंगे और सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या हुई थी, हत्या किसने करवाई या आत्महत्या करने में उन्हें किसने उकसाया, किसने उन्हें ड्रग्स दिया, नशे की मात्रा कितनी दी गई थी ये सारी बातें पूरे देश के सामने 100% आएंगीं|




उधर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में न्याय को लेकर बिहार के अलावे देश के कई अन्य क्षेत्रों में मांग उठ रही है। इसी को लेकर सुशांत के गृहराज्य बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर गुरुवार को पोस्टर और बैनर लगे हैं, जिसमें न्याय की मांग की गई है।सुशांत को उनके घरवाले गुलशन भी बुलाते थे और राजीव नगर के अधिकांश लोग भी उनको गुलशन कह कर ही पुकारते थे। पोस्टर के सबसे नीचे 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' लिखा हुआ है। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।