नई दिल्ली:भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) ने साल 2020-21 के लिए वास्तविक जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) का संशोधित अनुमान -7.5 फीसदी जताया है| पहले यह अनुमान -9.5 प्रतिशत के पास जताया गया था| आरबीआई गवर्नर ने बताया,''वर्ष 2021 के लिए जीडीपी ग्रोथ -7.5% रहने का अनुमान है|
भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा,'2021 के लिए वास्तविक जीडीपी विकास - 7.5% का अनुमान है। ग्रामीण मांग में सुधार से और मजबूत होने की उम्मीद है जबकि शहरी मांग भी गति पकड़ रही है| दास ने कहा,'हम Q3 के लिए जीडीपी विकास दर + 0.1% और Q4 के लिए जीडीपी ग्रोथ + 0.7% रहने का अनुमान लगा रहे हैं|
दास ने कहा कि, 'हम सुनिश्चित करेंगे कि अर्थव्यवस्था में पर्याप्त नकदी उपलब्ध हो। जरूरत पड़ने पर हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।'
-आरबीआई ने अगली तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 0.10 फीसदी कर दिया है। वहीं, चौथी तिमाही के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ 0.70 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि, पूरे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ -7.5 फीसदी रह सकती है।